रिश्ते तार-तार : माडल हाउस में सौतेली बहन व नंदनपुर में दोस्त से दुष्कर्म

शहर के माडल हाउस और नंदनपुर में रिश्ते तार-तार हो गए। माडल हाउस में एक युवक अपनी नाबालिग सौतेली बहन से दुष्कर्म करता रहा और नंदनपुर में एक युवक ने अपनी दोस्त के साथ जबरदस्ती कर उसकी जिदगी खराब कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 02:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 02:01 AM (IST)
रिश्ते तार-तार : माडल हाउस में सौतेली बहन व नंदनपुर में दोस्त से दुष्कर्म
रिश्ते तार-तार : माडल हाउस में सौतेली बहन व नंदनपुर में दोस्त से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, जालंधर : शहर के माडल हाउस और नंदनपुर में रिश्ते तार-तार हो गए। माडल हाउस में एक युवक अपनी नाबालिग सौतेली बहन से दुष्कर्म करता रहा और नंदनपुर में एक युवक ने अपनी दोस्त के साथ जबरदस्ती कर उसकी जिदगी खराब कर दी। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नंदनपुर में हुई घटना के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

माडस हाउस में रहने वाली एक महिला ने थाना भार्गव कैंप में शिकायत दी थी कि 24 साल पहले उसकी शादी हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। कुछ साल पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति का एक बेटा था। वह और उसका पति काम पर चले जाते थे और नाबालिग बेटी घर पर रहती थी। बाकी बच्चे भी घर से बाहर ही काम पर रहते थे। उसने बताया कि कुछ दिन से उसकी नाबालिग बेटी परेशान चल रही थी। जब उसने उससे पूछा तो पता चला कि उसके दूसरे पति का बेटा उससे आए दिन दुष्कर्म करता है, लेकिन वह डर के मारे कुछ नहीं बता रही थी।

उधर नंदनपुर में हुई घटना में थाना एक की पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी साहिल नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। कुछ समय से उसने उसे बुलाना छोड़ दिया था। मंगलवार को साहिल उसके पास आया और किसी काम के बहाने साथ ले गया। एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

chat bot
आपका साथी