अमृतसर से भागी लड़की जालंधर में गायब! गुस्साए घरवालों का पुलिस के खिलाफ हंगामा

Crime in Jalandhar अमृतसर के भिखीविंड से नाबालिग युवती भागकर जालंधर आ गई। युवती के परिजनों ने जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में आकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:24 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:24 PM (IST)
अमृतसर से भागी लड़की जालंधर में गायब! गुस्साए घरवालों का पुलिस के खिलाफ हंगामा
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर, जेएनएन। अमृतसर की लड़की के घर से गायब होने के बाद उसके घरवालों ने जालंधर स्थित वनिता गांधी आश्रम में हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद लड़की बरामद करने का दावा किया था। कहा था कि उसे वनिता गांधी आश्रम में रखा गया है। जब वे वहां पहुंचे तो लड़की आश्रम में नहीं थी। पुलिस कभी कोरोना टेस्टिंग की बात कह रही है तो कभी कुछ और।

दरअसल, अमृतसर के गांव भिखी पिंड की लड़की कुछ महीने पहले घर से लापता हो गई थी। घरवालों का आरोप था कि तीन महीने पहले उनकी लड़की घर से लापता हो गई थी। उसे गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। उन्होंने थाना अमृतसर की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद वहां की पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की और लड़के को बीते दिनों बरामद कर लिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से लड़की के बारे में पूछा तो पुलिस ने कहा कि लड़की नाबालिग है, जिसके चलते उसका टेस्ट करवाया गया है और उसे जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में रखा गया है। वह लोग जालंधर में गांधी वनिता आश्रम पहुंचे तो वहां पर लड़की नहीं थी। आश्रम के पदाधिकारियों ने उनसे कहा कि अमृतसर की पुलिस किसी लड़की को लेकर नहीं आई। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि अब पुलिस को फोन कर रहे हैं तो वह कह रही है कि अभी कोरोना का टेस्ट करवाया है। कभी कह रहे हैं कि जालंधर लेकर जा रहे हैं, लेकिन लड़की के बारे में उनको कुछ नहीं बता रहे। इसके बाद उन्होंने गांधी वनिता आश्रम पहुंच जमकर हंगामा किया। बाद दोपहर तक लड़की के घरवाले पुलिस को शिकायत देने की तैयारी कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी