मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की कलम छोड़ हड़ताल 30 तक बढ़ी

मांगों को लेकर सेहत विभाग में तैनात मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ने कलमछोड़ हड़ताल 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:24 PM (IST)
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की कलम छोड़ हड़ताल 30 तक बढ़ी
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की कलम छोड़ हड़ताल 30 तक बढ़ी

जागरण संवाददाता, जालंधर : मांगों को लेकर सेहत विभाग में तैनात मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ने कलमछोड़ हड़ताल 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। सप्ताह के पहले दिन हड़ताल के चलते क्लेरिकल स्टाफ ने काम नहीं किया। ईएसआई अस्पताल व सिविल सर्जन कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा जिस कारण लोग परेशान हुए। सोमवार को सिविल अस्पताल में नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए आया मलकीत सिंह खासा परेशान दिखा। कहा कि महीना पहले सिविल अस्पताल में बच्चे ने जन्म लिया था। अस्पताल के स्टाफ ने एक माह आने की बात कही थी। एक माह के बाद आने भी चार दिन से भटक रहे है। उन्हें रोज गांव से सवा सौ रुपये खर्च करने के अलावा काम से छुट्टी लेकर आना पड़ता है। सिविल अस्पताल की एमएस के आगे गुहार लगाने के बावजूद इंसाफ नही मिला। सिविल सर्जन आफिस

में ड्रग, फूड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सेहत विभाग के साथ पत्राचार का कामकाज ठप रहा। स्थानीय इकाई के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि संघर्ष तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी