Jalandhar Today: डीसी ऑफिस में वेतन आयोग की प्रतियां जलाएंगे मिनिस्टीरियल इंप्लाइज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज सोमवार 5 जुलाई को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 07:58 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 07:58 AM (IST)
Jalandhar Today: डीसी ऑफिस में वेतन आयोग की प्रतियां जलाएंगे मिनिस्टीरियल इंप्लाइज, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल एंप्लाइज फेडरेशन का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

जालंधर, जागरण संवाददाता। Jalandhar Today 5th July 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 5 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

वेतन आयोग की प्रतियां जलाकर जताएंगे रोष

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल एंप्लाइज फेडरेशन का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूनियन के सदस्य रोजाना विभिन्न माध्यमों के साथ रोष जता रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को यूनियन के सदस्य डीसी ऑफिस में वेतन आयोग की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुखजीत सिंह बताते हैं कि दोपहर 12 बजे डीसी ऑफिस में विभिन्न विभागों के मुलाजिम एकजुट होकर रोष प्रदर्शन करेंगे।

बैठक

- बाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे होगा, जिसमें महामंडलेश्वर 1008 महंत गंगा दास तथा महामंडलेश्वर महंत केशवदास विशेष रूप से शामिल होंगे।

-शिवसेना समाजवादी की बैठक बीएमसी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर दो बजे होगी।

वैक्सीन अभियान

- सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का अभियान सोमवार सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा।

- राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड में वैक्सीन कैंप सोमवार सुबह से लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी