जालंधर कैंट में मामूली सी बात पर सैन्य अधिकारी ने जवान को गोली मारी, मौत

पंजाब के जालंधर कैंट में सेना के एक अधिकारी द्वारा एक जवान को गोली मार देने का मामला सामने आया है। जवान की मौत हो गई। बताया जाता है कि अधिकारी ने मामूली बात पर जवान को गोली मार दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:26 AM (IST)
जालंधर कैंट में मामूली सी बात पर सैन्य अधिकारी ने जवान को गोली मारी, मौत
जालंधर कैंट में मामूली सी बात पर सैन्य अधिकारी ने जवान को गोली मारी, मौत

जालंधर छावनी, जेएनएन। यहां सैन्‍य छावनी में एक बड़ी वारदात की सूचना है। जालंधर छावनी में सेना के अफसर ने एक जवान काे गाेली मार दी। बताया जाता है कि जवान और अधिकारी में मामूली बात पर विवाद हो गया था। जवान की मौत हो गई। दूसरी ओर सेना सूत्रों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि जवान को अफसर ने गोली मारी या जवान ने खुद को गोली मारी। मामले की सेना द्वारा ही अभी जांच की जा रही है।

सेना कर रही जांच - जवान को गोली मारी या खुद जवान ने मारी

घटना जालंधर छावनी में बुधवार रात हुई। जानकारी के अनुसार सेना की एक यूनिट में मामूली बात पर एक अधिकारी और जवान में विवाद हो गया। इसकेे बाद अफसर ने जवान को गोली मार दी। इससे जवान की मौत हो गई। हालांकि अभी तक मामला सेना के पास ही है और पुलिस को सिर्फ इसकी सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि वह सेना से पूरी जानकारी मिलने का इंतजार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात अधिकारी और एक जवान में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि अधिकारी ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सेना अभी इस बात की जांच कर रही है कि अफसर ने जवान को गोली मारी है या फिर जवान ने खुद को शूट किया है।

एसीपी कैंट ने कहा- हमें सिर्फ सूचना दी गई, शुक्रवार को सेना से मिलेगी जानकारी

इस बारे में एसीपी कैंट मेजर सिंह ने कहा कि मामले में सेना अभी अपनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पूरी जानकारी नहीं मिली है कि किसने और किसको गोली मारी है। अभी हमें सिर्फ सूचना दी गई है। सेना अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। शुक्रवार तक हमारे पास जानकारी आ जाएगी तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह‍ भी पढ़ें: प्राइवेट ट्रेन से शताब्दी एक्‍सप्रेस पर होगा असर, करना होगा टाइम टेबल या रूट में बदलाव

यह‍ भी पढ़ें: परिवार ने लगाया सनसनीखेज आरोप- बदमाशों के झुंड से घिर गए थे सुशांत सिंह राजपूत


यह‍ भी पढ़ें: घटेगा रेल सफर का समय, दिल्ली से चंडीगढ़ तीन व अमृतसर साढ़े पांच घंटे में पहुंचाएगी प्राइवेट ट्रेन


यह‍ भी पढ़ें: आधी रात को हाईवे पर प्रेमिका के साथ कार मे था पति और तभी पहुंच गई पत्‍नी, फिर हुआ बड़ा हंगामा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी