जालंधर में बीमार रिश्तेदार का हाल जानने आया मर्चेंट नेवी का अफसर पहुंचा सलाखों के पीछे, पढ़ें पूरा मामला

थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। थाना प्रभारी घायल ने दो को गिरफ्तार कर लिया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:34 PM (IST)
जालंधर में बीमार रिश्तेदार का हाल जानने आया मर्चेंट नेवी का अफसर पहुंचा सलाखों के पीछे, पढ़ें पूरा मामला
थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया।

जालंधर, जेएनएन। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। थाना प्रभारी घायल अवस्था में ही हमलावरों से भिड़ गए और दो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मनप्रीत सिंह और कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह मर्चेंट नेवी में है और कमलदीप सिंह की इलेक्ट्रानिक्स के सामान की फैक्ट्री है।

मनप्रीत छुट्टी पर आया था। उसके जानने वाले माडल हाउस निवासी कमलदीप सिंह के पिता जसपाल सिंह का आपरेशन हुआ था और वो सारे हाल जानने के लिए आए थे। रात करीब पौने दो बजे वो माडल हाउस से वापस जाने लगे तो माता रानी चौक तक सारे छोड़ने के लिए आ गए। इस बीच थाना प्रभारी भगवंत सिंह भी पहुंच गए। जब थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने कर्फ्यू के दौरान खड़े होने का कारण पूछा तो उनमें से एक युवक ने गाली गलौज शुरू कर दिया। उनके रोकने पर चारों ने हमला कर दिया। उनके साथ खड़े पुलिसकर्मी पर भी हमला हुआ और उसकी एके-47 छीनने का भी प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से ही कई बड़े कांग्रेस नेता इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गए थे, लेकिन पुलिस ने चारों के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला और वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला ने बताया कि फरार दोनों आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी