जालंधर में लायंस क्लब और Humanity संस्था के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

जालंधर में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। ह्यूमैनिटी एनजीओ की तरफ से बबरीक चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि लायंस क्लब के सदस्यों ने इसे लाजपत नगर में लायंस भवन में करवाया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:55 PM (IST)
जालंधर में लायंस क्लब और Humanity संस्था के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा
जालंधर के बबरीक चौक में विधायक सुशील रिंकू और मेयर जगदीश राजा ने तिरंगा फहराया।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा विभिन्न संगठनों ने भी तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। ह्यूमैनिटी एनजीओ की तरफ से बबरीक चौक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुशील रिंकू और मेयर जगदीश राजा, पार्षद नीलकंठ मुख्य अतिथियों के रूप में शिरकत की। उन्होंने तिरंगा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और मिठाई बांटी।

इससे पहले, एनजीओ की संस्थापक संजीवा थम्मन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पार्क में पौधे भी लगाए गए। इस मौके नीना अग्रवाल, शिल्पी धीर, राकेश महाजन, गीतांजलि अग्रवाल सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे।

लायंस क्लब के सदस्यों ने लाजपत नगर में फहराया तिरंगा

जालंधर के लाजपत नगर में लायंस क्लब के सदस्यों ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।

लायंस क्लब जालंधर के प्रधान राजेंद्र पाल सिंह बहल व मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान आरएस आनंद की अगुआई में लायंस भवन लाजपत नगर में झंडा फहराया गया। आनंद ने कहा की यह दिन देखने के लिए बहुत कुर्बानियां दी गईं। 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। प्रधान बहल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान रवि मलिक, जीडी कुंद्रा, आरसी गुलाटी, दिनेश शर्मा, उपप्रधान मनीष चोपड़ा, सचिव श्री राम आनंद कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह, पीआरओ जनक राज, सीनियर लायन एमएल गुप्ता, अश्विनी मल्होत्रा, डा. अमरजीत, जेजे मल्होत्रा, एनके कांसरा, डा. विपुल त्रिखा, जगन नाथ सैनी, जतिंदर सोनी, अरुण वशिष्ट, एके बहल, हर्षवर्धन शर्मा, केवल शर्मा, डीके छाबड़ा, सुनील शर्मा, डीएस छाबड़ा, आईपी सिंह सेठी, खुशपाल सिंह, कुलजीत सिंह, सेवा सिंह, एनके महेंद्रू, सुधीर कपूर, जीएस वांगा, एनके ग्रोवर व मोहित सलूजा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी