महेंद्रू-बाहरी बिरादरी के वार्षिक समारोह में राज्य भर से शामिल होंगे परिवारों के सदस्य

मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) महेंद्रू-बाहरी बिरादरी का 5

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM (IST)
महेंद्रू-बाहरी बिरादरी के वार्षिक समारोह में राज्य भर से शामिल होंगे परिवारों के सदस्य
महेंद्रू-बाहरी बिरादरी के वार्षिक समारोह में राज्य भर से शामिल होंगे परिवारों के सदस्य

जागरण संवाददाता, जालंधर : मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) महेंद्रू-बाहरी बिरादरी का 58वां वार्षिक मेला 22 फरवरी को होगा, जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बिरादरी के पदाधिकारियों की ओर से बैठकें व संपर्क अभियान का दौर भी जारी है। रविवार को मेला चेयरमैन प्रवीण महेंद्रू के निवास स्थान पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें मेले की रूपरेखा तैयार की गई और वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया।

कोरोना से बचाव के नियमों का करवाया जाएगा पालन

इस दौरान प्रवीण महेंद्रू ने कहा कि मेले के दौरान शारीरिक दूरी को लागू करने के लिए सेवादार तैनात किए जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करवाया जाएगा। बिरादरी के प्रधान अरुण बाहरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही सदस्यों की मेले में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। संपर्क अधिकारी दीपक महेंद्रू ने कहा कि बाबा के भक्तों तक संदेश पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। मेले में बिरादरी की महिला सदस्य भी सहयोग करेंगी।

बैठक में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर रजत महेंद्रू, राहुल बाहरी, नवनीत बाहरी, पुनीत महेंद्रू, हरीश महेंद्रू, मनोज महेंद्रू, अरविद महेंद्रू, राकेश बाहरी, सतीश महेंद्रू, राजीव महेंद्रू, राजेश बाहरी, एनके महेंद्रू, सुरेश महेंद्रू, सुमित महेंद्रू, रविदर महेंद्रू, अरुण महेंद्रू, हर्ष महेंद्रू, राजेश महेंद्रू, सूरज महेंद्रू, वरुण बाहरी, वरदान महेंद्रू, वंदना बाहरी, नीरू महेंद्रू, दीपिका बाहरी, गौरी महेंद्रू, सिम्मी महेंद्रू, कामना बाहरी, रेखा महेंद्रू, रति बाहरी, आशु बाहरी, अनिता महेंद्रू, सोनिया महेंद्रू, मोनिका महेंद्रू व प्रिशा महेंद्रू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी