Jalandhar Today 10th June 2021 : निगम में एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3.30 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में चल रहे विकास कार्य तथा नए प्रोजेक्ट को लेकर एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर को 3.30 बजे होगी। इस बैठक में मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित अधिकारी शामिल होंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:18 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:18 AM (IST)
Jalandhar Today 10th June 2021 : निगम में एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3.30 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी एफएंडसीसी की बैठक।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 10 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- शहर के विकास को लेकर आज होगी चर्चा

शहर में चल रहे विकास कार्य तथा नए प्रोजेक्ट को लेकर एफएंडसीसी की बैठक नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित अधिकारी शामिल होंगे।

- मां बगलामुखी हवन यज्ञ

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा।

-प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।

वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

सैनिटाइजर स्प्रे

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी