कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में लगाया मेडिकल कैंप, 200 लोगों को मिला लाभ

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। चनप्रीत मेमोरियल चेरिटेबल अस्पताल बस्ती गुजा तथा बाबा दीप सिंह सेवा मिशन की तरफ से लगाए गए कैंप में 200 लोगों को लाभ मिला। कैंप की शुरुआत समूचे विश्व की उन्नति तथा शांति की अरदास के साथ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:21 PM (IST)
कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में लगाया मेडिकल कैंप, 200 लोगों को मिला लाभ
कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में लगाया मेडिकल कैंप, 200 लोगों को मिला लाभ

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। चनप्रीत मेमोरियल चेरिटेबल अस्पताल बस्ती गुजा तथा बाबा दीप सिंह सेवा मिशन की तरफ से लगाए गए कैंप में 200 लोगों को लाभ मिला। कैंप की शुरुआत समूचे विश्व की उन्नति तथा शांति की अरदास के साथ हुई।

इसके उपरांत डाक्टरों की टीम ने लोगों की विभिन्न प्रकार की बीमारियां की जांच की। इसी तरह लेबोरेटरी टेस्ट, ईसीजी, शुगर टेस्ट व फिजियोथेरेपी सहित तमाम तरह के टेस्ट भी फ्री किए गए। कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना है। इसके लिए फ्री मेडिकल कैंप लगाने से लेकर तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। तेजिदर सिंह परदेसी तथा हरपाल सिंह चड्ढा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कैंप में सतपाल सिंह सिद्दकी, बलदेव सिंह गतका मास्टर, गुरिदर सिंह मझैल, गुरदेव सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह प्रधान गुरुद्वारा कमेटी, रजवंत सिंह सुक्खा, गुरजीत सिंह पोपली, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह, बंटी राठौर, बलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह नीटू, अमृतपाल सिंह भाटिया, करण अहूजा, सुखविदर सिंह तथा अमरजीत सिंह बग्गा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी