कोरोना ने किया बेरोजगार तो जालंधर में मैकेनिक बना नशा तस्कर, 74 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर में सतलुज चौक के पास पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ में शहर के एक नशा तस्कर का नाम भी सामने आया है जिसके बाद अब पुलिस उसकी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 08:26 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 08:26 AM (IST)
कोरोना ने किया बेरोजगार तो जालंधर में मैकेनिक बना नशा तस्कर, 74 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालंधर पुलिस ने हेरोइन के साथ मैकेनिक को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सतलुज चौक के पास नाकेबंदी के दौरान स्पेशल आपरेशन यूनिट द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर रंजीत के कब्जे से 74 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसका तीन दिनों का रिमांड हासिल किया है। आरोपित से पूछताछ में शहर के एक नशा तस्कर का नाम भी सामने आया है जिसके बाद अब पुलिस उसकी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि मामले में पुलिस जल्द ही नशा तस्कर के साथी को जांच में शामिल कर सकती है।

गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित की उम्र 24 साल है और वह लुधियाना के एक कार शोरूम में मैकेनिक का काम करता था। लॉकडाउन के चलते शोरूम बंद हो गया और उसे काम से निकाल दिया गया। जिसके बाद से वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था और आर्थिक तंगी के चलते उसने हेरोइन की सप्लाई करनी शुरू कर दी। आरोपित जालंधर और उसके आस-पास के इलाकों में नशे की सप्लाई करता था।  आरोपित से पूछताछ में पुलिस के हाथ जालंधर के रहने वाले एक नशा सप्लायर के बारे में अहम जानकारी लगी है। जिसके बाद नशा सप्लाई की तलाश में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी