एमबीए का छात्र मेरठ से जालंधर आकर करता था चोरियां, बर्तन बेचने का झांसा देकर जुटाता था जानकारी

पुलिस ने भंडेरा निवासी अशोक कुमार के घर हुई चोरी के मामले में आरोपित इमरान और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया था। आरोपित मेरठ में एक निजी कालेज से एमबीए कर रहा है। उसने चोरी करने के लिए घरों की रेकी करने का तरीका युट्यूब से सीखा था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:37 PM (IST)
एमबीए का छात्र मेरठ से जालंधर आकर करता था चोरियां, बर्तन बेचने का झांसा देकर जुटाता था जानकारी
आरोपित संतोखपुरा इलाके में किराये पर अपने एक नाबालिग साथी के साथ रह रहा था।

जागरण संवाददाता जालंधर। फिल्लौर थाना क्षेत्र में नाबालिक दोस्त के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एमबीए के छात्र इमरान को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इमरान से पूछताछ में हाल के दिनों में इलाके में हुई चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने करीब 2 हफ्ते पहले भंडेरा निवासी अशोक कुमार के घर पर हुई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए इमरान और उसके नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के शुरुआती पूछताछ में सामने आया था कि मेरठ का रहने वाला इमरान वहां एक निजी कॉलेज से एमबीए कर रहा है और उसने चोरी करने का यह तरीका यूट्यूब से सीखा था जिसके बाद वह अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ जालंधर के संतोखपुरा इलाके में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। चोरी की वारदातों को अंजाम देने से पहले बर्तन बेचने का झांसा देकर लोगों के घर की जानकारी इकट्ठा करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

रेकी के बाद दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके घर पर उनकी लड़की की शादी थी। इस दौरान उनके घर की एक महिला सदस्य अस्पताल में भर्ती थी। करीब 2 हफ्ते पहले वह अपने घर पर ताला लगाकर अस्पताल गए थे। इसी दौरान घर पर लगा ताला तोड़कर करीब दो लाख की नकदी गहने और अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया गया।

मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक लाख 10 हजार रुपये की नकदी और सोने के गहने बरामद किए। चोरी किए गए पैसों में से दोनों ही आरोपितों ने 50 हजार का मोबाइल फोन खरीदा था और बाकी के 40 हजार दोनों ने खर्च कर दिए थे।

ये भी पढ़ेंः नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने रेगुलर करने की मांग को लेकर की हड़ताल, कहा- आर्थिक बदहाली का हो रहे शिकार

chat bot
आपका साथी