मेयर ने भाजपा प्रधान सुशील को सम्मानित किया

मेयर जगदीश राज राजा ने जिला भाजपा के नए अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा को नगर निगम ऑफिस में सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 01:55 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 01:55 AM (IST)
मेयर ने भाजपा प्रधान सुशील को सम्मानित किया
मेयर ने भाजपा प्रधान सुशील को सम्मानित किया

जासं, जालंधर : मेयर जगदीश राज राजा ने जिला भाजपा के नए अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा को नगर निगम दफ्तर में सम्मानित किया।

मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, पार्षद सुशील कालिया, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद डॉली सैनी, कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह, हरजिदर सिंह लाडा ने कहा कि बेशक पार्टी की विचारधारा अलग-अलग है, लेकिन उन्हें गर्व है कि उनके निगम हाउस के साथी पार्षद सुशील शर्मा को उनकी पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे सुशील शर्मा उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान सुशील शर्मा ने भी मेयर व अन्य साथी पार्षदों का इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि हाउस में मीटिंगों में स्वस्थ बहर कार्यवाही का हिस्सा है। लोगों के मुद्दों को निगम में उठाना मेरी प्राथमिकता है और मैं अपने साथियों के साथ भी दिल से जुड़ा हूं।

------

कोरोना संकट में भी कांग्रेस ने किए घोटाले : मन्नण

जागरण संवाददाता, जालंधर : 'कोरोना महामारी में जहां सारा देश घरों में बैठ था, वहीं इस संकट में भी पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कभी रेत, कभी शराब व कभी बीज घोटाला करने में गुरेज नहीं किया। अब गरीब जरूरतमंदों के परिवारों का हक मार किए राशन घोटाले का भी पर्दाफाश किया जाएगा।' ये बात जिला अकाली दल के शहरी प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण ने पार्टी की मीटिग दौरान कही। मीटिग में प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, बलजीत सिंह नीलामहल, कमलजीत भाटिया, परमजीत सिंह रेरू, गुरदीप सिंह नागरा, अमरजीत सिंह किशनपुरा, गुरप्रीत सिंह गोपी, कुलदीप सिंह लुबाना ने पंजाब के राज्यपाल से राशन सामग्री संबंधी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

chat bot
आपका साथी