दहेज में 20 हजार डालर न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति के खिलाफ केस दर्ज

दहेज में 20 हजार डालर न मिलने पर विवाहिता को पति ने पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:25 PM (IST)
दहेज में 20 हजार डालर न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति के खिलाफ केस दर्ज
दहेज में 20 हजार डालर न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, जालंधर

महानगर में दहेज उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया शाहकोट थाना क्षेत्र के सलैच गांव में। वहां एक परिवार ने विवाहिता से दहेज में 20 हजार डालर न मिलने पर उसके साथ मारपीट की और उससे नौकरानी की तरह काम कराते रहे। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घर के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत में सलैच गांव के रहने वाले सतनाम राम ने बताया कि उनकी बेटी गुंजीत की शादी करीब दो साल पहले जसवंत नगर के अश्विनी कुमार से हुई थी। अश्विनी कनाडा में रहता है। शादी के बाद जब पीड़िता का पति कनाडा चला गया तो उनके परिजनों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराली उसे पीटते थे। इस दौरान बिचौलियों की मदद से पीड़िता को उसके पति के पास कनाडा ले जाया गया। कनाडा पहुंचने के बाद भी पीड़िता के ससुराल वाले उसे परेशान करते रहे। गर्भवती होने के बाद भी पति उससे घर के सारे काम करवाता रहा। जब गुजीत ने इस बात का विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की कोशिश भी की गई। गुंजीत ने इसकी शिकायत कनाडा पुलिस से की, जिसके बाद कनाडा के सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने पीड़िता को शेल्टर होम में रख दिया, जहां वह अभी रह रही है।

chat bot
आपका साथी