पंजाब में बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीता स्थानीय निकाय चुनाव, प्रधानगी अभी दूर की बात

जालंधर की 6 नगर कौंसिल और 2 नगर पंचायतों के चुनाव में महिलाओं ने 46.36 फीसद सीटों पर विजय हासिल की है। इसके बावजूद वे अभी प्रधानगी के ताज से दूर हैं। शहर और देहात के कल्चर में अंतर के कारण अभी उनके घर के सदस्य ही ज्यादा सक्रिय हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:54 PM (IST)
पंजाब में बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीता स्थानीय निकाय चुनाव, प्रधानगी अभी दूर की बात
जालंधर में महिलाओं ने 110 में से 51 सीटों पर जीत हासिल की है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर [जगदीश कुमार]। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में जिले में छह नगर कौंसिल और 2 नगर पंचायतों के चुनाव हुए। इनमें महिलाओं ने 46.36 फीसद सीटों पर विजय हासिल की है। इसके बावजूद वे अभी प्रधानगी के ताज से दूर हैं। शहर और देहात के कल्चर में अंतर के कारण चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने से लेकर जीत के बाद लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए महिला उम्मीदवारों के घरवाले ही ज्यादा आगे रहे हैं।

सामाजिक दिक्कतों के बावजूद महिलाओं ने दिखा दिया है कि वे चुनाव जीतने में किसी से पीछे नहीं हैं। नतीजों के अनुसार अलावलपुर और करतारपुर में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा सीटें हासिल की हैं। करतारपुर में महिलाओं को 53.53 सीटें हासिल हुई और कांग्रेस की निर्वाचित उम्मीदवार ज्योति अरोड़ा प्रधान पद की दौड़ में शामिल हैं। अलावलपुर में महिलाओं को 54.54 फीसद मत मिले। सबसे कम फिल्लौर में 33.33 फीसद मत मिलने के बावजूद प्रधानगी के लिए अरुण शर्मा का नाम आगे है। करतारपुर से वार्ड नंबर 11 से राजविंदर कौर जिले की एक मात्र महिला उम्मीदवार रही जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

अलावलपुर से अकाली दल की जसबीर चौथी बार जीती

अलावलपुर से शिरोमणी अकाली दल की सीट पर जसबीर कौर चौथी बार चुनाव जीती। वह पिछली बार नगर कौंसिल की प्रधान भी रही है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड ही नहीं पूरे इलाके में विकास कार्य करवाएं हैं। इसके अलावा पूरे अलावलपुर में बिना किसी किसी भेदभाव के हर परिवार के दुख सुख में शामिल हुई हैं। लोगों के साथ व्यक्तिगत संबंध बन चुके हैं। वार्ड में पिछले 5 चुनावों से उनके परिवार का सदस्य ही जीत रहा है।

यह भी पढ़ें - पंजाब में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बंद, लगभग 32 लाख गरीब परिवार होंगे प्रभावित

महितपुर में जीती सबसे यंग प्रत्याशी

महितपुर से सबसे कम आयु की 31 साल की स्वप्नदीप कौर वार्ड नंबर 7 से विजयी हुई हैं। साइंस ग्रेजुएट स्वप्नदीप कहती हैं कि राजनीति के गुर उनके ससुर से उन्हें मिले है। लोगों ने चुनाव में उन्हें पूर्ण सहयोग दिया है और उनके साथ किए वायदों पर वह पूरा उतरेंगी। उम्मीदवार और मतदाता के संबंध का मजबूत आधार बनाएंगी। फिल्लौर में भले ही महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम सीटें मिली, परंतु प्रधानगी की दौड़ में महिला उम्मीदवार अरुण शर्मा आगे है। वह कहती है कि उन्होंने चुनाव में पार्टी का परचम फहराया है। उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की वहीं उनके बेटे ने भी चुनाव जीता है। प्रधानगी पद का फैसला पार्टी हाईकमान के हाथ में है।

हलका         कुल सीटें        महिलाएं जीती      प्रतिशत

फिल्लौर       15                  05                     33.33

लोहियां खास 13                 06                      46.15

आदमपुर      13                 06                      46.15

महितपुर       13                 06                      46.15

नकोदर         17                 08                      47.05

नूरमहल        13                 06                     46.15

अलावलपुर    11                 06                     54.54

करतारपुर     15                 08                     53.53

कुल            110                51                     46.36

chat bot
आपका साथी