जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक पर संशय बरकरार, 975 सफाई सेवकों की भर्ती भी टली

जालंधर नगर निगम में सफाई सेवक के कई पद खाली हो चुके हैं और शहर का दायरा बढ़ने से नई भर्ती की भी जरूरत है इसलिए मेयर जगदीश राज राजा ने खुद ही यह प्रस्ताव तैयार करवाया है लेकिन मीटिंग ना होने से यह काम लंबा लटक सकता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:22 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:22 AM (IST)
जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक पर संशय बरकरार, 975 सफाई सेवकों की भर्ती भी टली
जालंधर नगर निगम हाउस की मीटिंग स्थगित होने के कारण कई महत्वपूर्ण काम लटक गए हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में नगर निगम हाउस की मीटिंग स्थगित होने से कई महत्वपूर्ण काम अटक गए हैं। इनमें 975 सफाई सेवक भर्ती करने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह प्रस्ताव पास होता है तो इससे 975 परिवारों को रोजी रोटी मिलेगी तो वहीं कांग्रेस के लिए भी चुनावी रहा आसान हो सकती है। नगर निगम में सफाई सेवक के कई पद खाली हो चुके हैं और शहर का दायरा बढ़ने से नई भर्ती की भी जरूरत है इसलिए मेयर जगदीश राज राजा ने खुद ही यह प्रस्ताव तैयार करवाया है लेकिन मीटिंग ना होने से यह काम लंबा लटक सकता है। अगली मीटिंग अब दिवाली के बाद ही संभावित है और अगर इसमें कोई अड़ंगा आ गया तो यह कई महीनों के लिए लटक सकती है क्योंकि चुनाव आचार संहिता जनवरी के पहले हफ्ते में लागू होने की संभावना है।

शहर में सड़कों की लंबाई करीब 3000 किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है। नियमों के तहत पुरुष सफाई सेवक 1 किलोमीटर एरिया की सफाई कर सकता है जबकि महिलाओं के लिए यह 900 मीटर है। नगर निगम में इस समय करीब 1800 सफाई सेवक काम कर रहे हैं। ऐसे में कम से कम 12 सफाई सेवकों की और जरूरत है। कई सफाई सेवक इस समय ड्राइवर सेवादार और अन्य पदों पर भी तैनात हैं जिस वजह से सफाई सेवकों की भर्ती की मांग लगातार होती रही है।

अकाली नेताओं की जेब काटने वालों का नहीं लगा सुराग

जालंधर में शनिवार को सुखबीर सिंह बादल की रैली के दौरान अकाली नेताओं की जेब काटने के मामले में चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन फायदा नहीं हुआ। शनिवार को रैली में शामिल होने आए अकाली नेता गोल्डी भाटिया का किसी ने पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में 2100 कैश व दस्तावेज थे। आदमपुर से विधायक पवन कुमार टीनू का मोबाइल भी चोरों ने चोरी कर लिया था। कुछ देर बाद मोबाइल आयोजन स्थल के गेट पर पड़ा मिला था। रैली में शामिल अकाली नेता का पर्स भी चुगिट्टी के पास किसी ने चोरी कर लिया। जिसमें करीब 15 हजार कैश थे।

chat bot
आपका साथी