भारतीय मजदूर संघ पंजाब ने कार्यकारिणी का किया गठन, जालंधर के मनोज पुंज बने कोषाध्यक्ष

भारतीय मजदूर संघ पंजाब-चंडीगढ़ के 22वें त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन के दौरान जालंधर के मनोज पुंज को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान पवन कुमार ने सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:07 PM (IST)
भारतीय मजदूर संघ पंजाब ने कार्यकारिणी का किया गठन, जालंधर के मनोज पुंज बने कोषाध्यक्ष
पवन कुमार ने सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन किया।

जालंधर, जेएनएन। भारतीय मजदूर संघ, पंजाब-चंडीगढ़ के 22वें त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन के दौरान जालंधर के मनोज पुंज को कोषाध्यक्ष चुना गया है। यह अधिवेशन 10 व 11 अप्रैल को ला आडिटोरियम भवन सेक्टर 37 चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष सी के  सज्जी नारायण, उत्तर क्षेत्र प्रभारी पवन कुमार, सह प्रभारी राकेश शर्मा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह व सुखविंदर सिंह डिक्की मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन का संचालन प्रदेश महामंत्री गुरमेज सिंह ने किया।

अधिवेशन में न्यूनतम वेतन बोनस, पेंशन नीति, ठेकेदारी प्रथा, आउटसोर्सिंग, निजी करण, प्रोफेशनल टैक्स इत्यादि को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान बताया कि 28 मई को पूरे पंजाब व चंडीगढ़ में आंदोलन चलाया जाएगा। 5 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन व रैली की जाएगी। जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा। छह अक्टूबर को मोहाली में श्रम कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन व रैली करने का निश्चय किया गया है। अधिवेशन के अंतिम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल ने कार्यकारिणी को भंग किया व नया चुनाव कराने की जिम्मेवारी उत्तर क्षेत्र प्रभारी पवन कुमार व राकेश शर्मा को सौंपी।

यह भी पढ़ेंः-  सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र के बाद पंजाब पहुंचीं कोविड वैक्सीन की चार लाख डोज

पवन कुमार ने सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन किया। इस मौके पर अध्यक्ष गुरमेज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, पवित्र सिंह, मनजीत सिंह व अश्वनी मुंजाल व महामंत्री का दायित्व सुनील यादव को दिया गया। मंत्री हिमांशु, अशोक कुमार, नवदीप कौर, चंद्रेश्वर मिश्रा व कोषाध्यक्ष मनोज पुंज को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश पस्सीवाल, राजनारायन यादव, नागेश्वर सिंह, हुकम सिंह, राजमणि यादव, हरप्रीत सिंह, ओम प्रकाश वर्मा और एके सिंह को चुना गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी