मैनब्रो चौक के पास डंप बनाने की तैयारी पर भड़के मनोज अरोड़ा

मैनब्रो चौक के पास पंजाब सीवरेज बोर्ड के ऑफिस के साथ लगती जमीन पर डंप बनाने का कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा ने विरोध जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 02:15 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 02:15 AM (IST)
मैनब्रो चौक के पास डंप बनाने की तैयारी पर भड़के मनोज अरोड़ा
मैनब्रो चौक के पास डंप बनाने की तैयारी पर भड़के मनोज अरोड़ा

जागरण संवाददाता, जालंधर

मॉडल टाउन और गुरु तेग बहादुर नगर की मेन रोड पर मैनब्रो चौक के पास पंजाब सीवरेज बोर्ड ऑफिस के साथ लगती जमीन पर कूड़े का नया डंप बनाने की तैयारी का सीनियर कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा और पार्षद अरुण अरोड़ा ने विरोध कर दिया है। मनोज अरोड़ा और अरुणा अरोड़ा ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि मॉडल टाउन के इस इलाके में डंप बनाने की कोशिश न की जाए। अगर ऐसा प्रयास किया गया तो वह किसी भी तरह की कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे।

पंजाब सीवरेज बोर्ड की मैनब्रो चौक से बीएसएनल चौक के बीच में यह जगह पार्षद अरुणा अरोड़ा के घर से कुछ मीटर की दूरी पर है। कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा ने तो यह मामला चंडीगढ़ में भी उठाया है और कहा है कि इस मामले में विरोध के लिए जो कर सकते हैं वह करके रहेंगे।

नगर निगम सड़कों पर बने डंप खत्म करके उन्हें नई साइट पर ले जाना चाहता है। इसी के तहत एक सप्ताह पहले नगर निगम की टीम ने सीवरेज बोर्ड के ऑफिस के साथ लगती जमीन की पैमाइश की थी। गार्डन कॉलोनी में भी एक डंप बनाया जाना है। यह दोनों डंप ही आबादी के बीच में है। दोनों जमीन पंजाब सीवरेज बोर्ड की है, जिसे नगर निगम डंप के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। पार्षद अरुणा अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी न जाने किस ढंग से सोच रहे हैं और पॉश आबादी और मेन रोड से सटी करोड़ों की जमीन पर कूड़े का डंप बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जनता को साथ लेकर इसका कड़ा विरोध करूंगी।

chat bot
आपका साथी