मंजीत कौर राहुल प्रियंका गांधी फोरम की जिला सीनियर उपप्रधान बनीं

आल इंडिया राहुल प्रियंका गांधी फोरम के प्रदेश प्रधान ने मंजीत कौर को जिला सीनियर उपप्रधान बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:48 PM (IST)
मंजीत कौर राहुल प्रियंका गांधी फोरम की जिला सीनियर उपप्रधान बनीं
मंजीत कौर राहुल प्रियंका गांधी फोरम की जिला सीनियर उपप्रधान बनीं

संवाद सूत्र, भोगपुर

आल इंडिया राहुल प्रियंका गांधी फोरम के प्रदेश प्रधान व नगर कौंसिल भोगपुर की सीनियर उपप्रधान बीबी विद्वंत कौर ने फोरम की राष्ट्रीय प्रधान शीला मसीह से विचार-विमर्श के उपरांत गांव लांहदड़ा निवासी बीबी मंजीत कौर को जिला जालंधर का सीनियर उपप्रधान नियुक्त किया।

बीबी विद्वंत कौर ने महिलाओं को उनके हकों के प्रति जागरूक किया और बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चलाकर नारी शक्ति को मजबूत कर रही है। इस नियुक्ति पर मंजीत कौर ने राष्ट्रीय प्रधान शीला मसीह, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, मोहिदर सिंह केपी व बीबी विद्वंत कौर का आभार जताया। इस मौके पर लांहदड़ा के सरपंच सुखविदर सिंह, कमलजीत कौर, सत्या, प्रवीन, सुखविदर कौर, आशा रानी, बलवीर कौर, कमला रानी, दलवीर कौर, रानी, बिमला देवी व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी