मनीजा के कबूतर ने जीती प्रतियोगिता

गांव जलालपुर खुर्द में करवाए गए कबूतरबाजी के मुकाबले में मनीजा के कबूतर ने पहला स्थान पाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:35 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:35 AM (IST)
मनीजा के कबूतर ने जीती प्रतियोगिता
मनीजा के कबूतर ने जीती प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, लोहियां खास

गांव जलालपुर खुर्द में नौजवान द्वारा कबूतरबाजी के मुकाबले करवाए गए। इनमें कुल आठ कबूतरों को उनके मालिकों द्वारा उड़ाया गया। मुकाबला रविवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। इसमें मनीजा जगराओं के कबूतर ने पहले स्थान पर कब्जा करके ट्राफी हासिल की। वहीं राजू टिब्बा के कतूबर ने दूसरा व विशाल के कबूतर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सनी जलालपुरी रेफरी बने थे। विजेताओं को मुख्य मेहमान रतन सिंह काकड़ कलां जिला प्रधान आम आदमी पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरदीप सिंह लंबरदार, रणजीत सिंह, जसबीर जलालपुरी, बलजीत हेरां, भिदा जलालपुरी, पित्ता कलेर, बलवीर जलालपुर, मोहित, कुलदीप सिंह दोधर, गोपी नंगल, अंबियां, प्रिस नकोदर, मंगा व मलकीत सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी