मणिपुर ने जीती जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप

वुशु एसोसिएशन आफ इंडिया ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 20वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप करवाई। इसमें विभिन्न राज्यों के 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:49 PM (IST)
मणिपुर ने जीती जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप
मणिपुर ने जीती जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप

जागरण संवाददाता, जालंधर : वुशु एसोसिएशन आफ इंडिया ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 20वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप करवाई। इसमें विभिन्न राज्यों के 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में सांडा और ताओलू- 45 किग्रा, 48 किग्रा, 52 किग्रा, 56 किग्रा, 60 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा लड़के वर्ग व 45 किग्रा, 48 किग्रा, 52 किग्रा, 56 किग्रा, 60 किग्रा लड़की वर्ग के मुकाबले करवाए गए। 26 स्वर्ण, 17 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ मणिपुर ने ओवरआल ट्राफी जीती। सांडा फार्म प्रतिस्पर्धा में हरियाणा ने 15 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते। मणिपुर ने चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य जीते। उत्तर प्रदेश ने तीन स्वर्ण और चार रजत पदक जीते। ताओलू फॉर्म प्रतिस्पर्धा में मणिपुर ने 22 स्वर्ण, 14 रजत और छह कांस्य पदक जीते। मध्य प्रदेश ने आठ स्वर्ण, चार रजत व चार कांस्य पदक, महाराष्ट्र ने चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। मुख्यातिथि 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर के आईपीएस राजपाल सिंह संधू ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर एलपीयू के महानिदेशक एचआर सिगला व डा. सौरभ लखनपाल भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी