गांव शंकर में बुजुर्ग का कत्ल

नकोदर के नजदीकी गांव शंकर में शनिवार को दिनदहाड़े बुजुर्ग का कत्ल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:53 PM (IST)
गांव शंकर में बुजुर्ग का कत्ल
गांव शंकर में बुजुर्ग का कत्ल

संवाद सहयोगी, नकोदर

नकोदर के नजदीकी गांव शंकर में शनिवार को दिनदहाड़े लकड़ के आरे का काम करने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को कत्ल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लखविदर सिंह मल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी ने बताया कि मृतक अजीत सिंह लकड़ के आरे का काम करता था। दोपहर करीब 1.30 बजे उसका बेटा घर खाना खाने चला गया और पिता अजीत सिंह का खाना लेकर दोपहर 2.15 बजे आया तो पिता वहां नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर पिता का कुछ पता नहीं चला। जब आरे की छत पर गया तो पिता को खून से लथपथ हालत में पाया तो लोगों की मदद से तुरंत नकोदर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जालंधर रेफर कर दिया। जालंधर के अस्पताल के डाक्टरों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी लखविदर सिंह ने बताया कि कत्ल का कारण पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल से एक किरच व भाला मिला है। अजीत सिह नेक इंसान थे और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

chat bot
आपका साथी