जालंधर में रात 10:20 बजे ढाबे से खाना खाकर निकले व्यक्ति को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत

जालंधर में होटल कमल पैलेस के पास बुधवार रात 10 बजे ढाबे से खाना खाकर निकले एक व्यक्ति को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। उस समय इंद्रजीत की बाउली निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर कचहरी चौक से शास्त्री चौक जा रहा था।

By Edited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM (IST)
जालंधर में रात 10:20 बजे ढाबे से खाना खाकर निकले व्यक्ति को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत
जालंधर में स्कार्पियो की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर होटल कमल पैलेस के पास बुधवार रात 10:20 बजे ढाबे से खाना खाकर निकले एक व्यक्ति को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। उस समय बटाला का इंद्रजीत की बाउली निवासी हरप्रीत ¨सह पुत्र गुरदीप ¨सह अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर कचहरी चौक से शास्त्री चौक की तरफ जा रहा था। लोगों ने घायल हरप्रीत ¨सह को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी ने अपनी सुध-बुध खो दी, जिसके बाद पुलिस ने जालंधर में रहने वाले मृतक के रिश्तेदार को सूचना दी।

हरप्रीत अपनी पत्नी के साथ जालंधर में पासपोर्ट बनवाने के लिए आया था और कमल पैलेस होटल में रुका हुआ था। देर रात को खाना खाने के लिए पास में स्थित एक ढाबे पर गया हुआ था। वह खाना खाने के बाद ढाबे से वापस होटल की तरफ आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हरप्रीत बटाला में डेयरी और खेतीबाड़ी का काम करता था। सूचना के करीब एक घंटे बाद सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना नई बारादरी के सब इंस्पेक्टर हरदेव ¨सह ने बताया कि वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी