फगवाड़ा में व्यक्ति ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या, पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान

फगवाड़ा में व्यक्ति ने सल्फास निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान सूरज पुत्र सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सुरजीत अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी था ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:48 PM (IST)
फगवाड़ा में व्यक्ति ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या, पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान
फगवाड़ा में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

फगवाड़ा, जेएनएन। यहां एक व्यक्ति ने सल्फास निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान सूरज पुत्र सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सुरजीत अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी था। थाना सिटी पुलिस ने मृतक सूरज के पिता सरजीत द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर उसकी पत्नी सीमा  तथा एक पड़ोसी लड़के लक्की पुत्र चरनदास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 8 साल पहले जिला होशियारपुर की सीमा पुत्री अमर चंद के साथ हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बहू के उनके पड़ोसी एक लड़के के साथ अवैध संबंध थे। कई बार उनको समझाया गया। इस पर दोनों ने अपनी गलती भी मांगी लेकिन वे नहीं सुधरे।  कई बार उनकी बहू बिना बात के अपने मायके परिवार चली जाती थी।

इस कारण उनका बेटा काफी मानसिक परेशानी में रहता था। आखिरकार उनके बेटे ने दुखी होकर सल्फास की गोलियां निगल ली। जिसके बाद इलाज के लिए पहले गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रैफर कर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना सिटी पुलिस द्वारा मामले को लेकर मृतक व्यक्ति की पत्नी तथा उसके पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी