बठिंडा के गांव कोटशमीर से नर भ्रूण मिलने से हड़कंप, कुत्ता मुंह में दबाए घूमते मिला

गांव कोटशमीर में लगे मोबाइल टावर के पास एक कुत्ते एक बच्चे का भ्रूण मुंह में लेकर घूम रहा था। गांव के लोगों ने देखा उन्होंने कुत्ते के मुंह से भ्रूण को छुड़वाया। भ्रूण को कुत्तों ने बुरी तरह खा रखा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:02 PM (IST)
बठिंडा के गांव कोटशमीर से नर भ्रूण मिलने से हड़कंप, कुत्ता मुंह में दबाए घूमते मिला
गांव कोटशमीर में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। सांकेतिक चित्र।

जासं, बठिंडा। यहां तलवंडी रोड पर स्थित गांव कोटशमीर में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक कुत्ते को मुंह में भ्रूण दबाए घूमते देखा। कुत्ता मोबाइल टावर के पास घूम रहा था। लोगों ने देखा तो उन्होंने कुत्ते के मुंह से भ्रूण को छुड़वाया। भ्रूण को कुत्तों ने बुरी तरह नोच  रखा था। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप सिंह गिल एंबुलेंस लेकर घटनास्थल कोटश्मीर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस चौकी कोटशमीर को दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण की जांच की। भ्रूण एक लड़के का था। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है किसी ने लोग लज्जा के भय से लड़के को बाहर फैंक दिया और कुत्ते उठाकर ले गए या और भी कोई कारण हो सकता है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। सहारा टीम ने बच्चे के भ्रूण चादर में लपेट कर पूर्ण सम्मान के साथ पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने अपील कि आप कहीं भी ऐसा अनचाहा बच्चा देखते हैं, तो कृपया बठिंडा के रेडक्रॉस के पंगूडे में डालें ऐसे मरने के लिए मत छोड़े। वहीं पुलिस ने भ्रूण फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी