जालंधर में महिला उत्थान मंडल ने एडीसी जनरल जसवीर सिंह को भेंट किए तुलसी के पौधे

जालंधर में महिला उत्थान मंडल द्वारा भारतीय संस्कृति को अपनाओ घर-घर तुलसी के पौधे लगाओ मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए जा रहे हैं और इनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:45 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 10:45 AM (IST)
जालंधर में महिला उत्थान मंडल ने एडीसी जनरल जसवीर सिंह को भेंट किए तुलसी के पौधे
मंडल की सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को तुलसी के पौधे भेंट किए।

जालंधर, जेएनएन। महिला उत्थान मंडल की तरफ से 'भारतीय संस्कृति को अपनाओ, घर-घर तुलसी के पौधे लगाओ' मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत जहां लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। वहीं, इनकी देखभाल व इन्हें अपनाने को लेकर भी जानकारी दी जा रही है। संत आसाराम बापू की तरफ से संचालित महिला उत्थान मंडल की सदस्यों ने इस मुहिम के तहत प्रशासनिक अधिकारियों को तुलसी के पौधे भेंट किए।

इस दौरान संस्था की सदस्य पूनम रानी, रजनी, गीता रानी व अर्चना ने एडीसी जनरल जसवीर सिंह को तुलसी के पौधे भेंट किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इसी जिम्मेदारी का अहसास करवाने के लिए संस्था की ओर से निरंतर मुहिम चलाई जा रही है।

श्री योग वेदांत सेवा समिति के सदस्य प्रदीप कुमार व यशपाल शर्मा ने कहा कि तुलसी माता का महत्व धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। उन्होंने कहा कि तुलसी माता वास्तव में औषधी है। जो इंसान को कई तरह के रोगों से मुक्ति दिलाती है। इस पर एडीसी जसवीर सिंह ने संस्था की तरफ से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

chat bot
आपका साथी