महिला उत्थान मंडल ने अधिकारों के लिए किया जागरूक

महिला उत्थान मंडल की तरफ से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किए जाने की मुहिम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:18 PM (IST)
महिला उत्थान मंडल ने अधिकारों के लिए किया जागरूक
महिला उत्थान मंडल ने अधिकारों के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, जालंधर : महिला उत्थान मंडल की तरफ से गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किए जाने की मुहिम जारी है।

संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा प्रेरित मंडल की सदस्यों ने वीरवार को अमावस्या को लेकर गुरुनानक पुरा व रामा मंडी इलाके में जाकर उक्त मुहिम चलाई। इस मौके पर संस्था की सदस्य ज्योति व वीना ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होना चाहिए। महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसे लेकर जागरूकता की जरूरत है। इस मौके पर बच्चों को जरूरत का सामान भी वितरित किया गया। इस मौके पर मधु, निधी, रजनी व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी