महे बने नगर पंचायत महितपुर के प्रधान, टुरना बने उपप्रधान

नगर पंचायत महितपुर में सोमवार को रमेश महे को प्रधान चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:08 PM (IST)
महे बने नगर पंचायत महितपुर के प्रधान, टुरना बने उपप्रधान
महे बने नगर पंचायत महितपुर के प्रधान, टुरना बने उपप्रधान

संवाद सहयोगी, महितपुर

नगर पंचायत महितपुर में सोमवार को विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया की उपस्थिति में प्रधान व उपप्रधान का चयन किया गया। शाम करीब पांच बजे एसडीएम गौतम जैन की देखरेख में महितपुर नगर पंचायत का चुनाव किया गया, जिसमें सभी पार्षदों की सहमति से रमेश महे को प्रधान व महिदरपाल सिंह टुरना को उपप्रधान नियुक्त किया गया।

विधायक शेरोवालिया ने महे व टुरना को गले लगाकर शुभकामनाएं दी और जनहित में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को गति देने को प्रेरित किया। शेरोवालिया ने कहा कि जल्द ही महितपुर के गंदे पानी की समस्या को हल किया जाएगा और बाकी विकास कार्य भी युद्ध स्तर पर किए जाएंगे। यहां खास बात यह रही कि महिदरपाल सिंह टुरना ने उपप्रधान बनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। टुरना के चेहरे से नाराजगी साफ झलक रही थी, जिसे वे छिपा रहे थे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजकुमार जग्गा, पूर्व उपप्रधान क्रांतिजीत सिंह, हरप्रीत सिंह पीता, कमल किशोर, पार्षद प्रीतम कौर संधू, परवीन मेहता, स्वप्नदीप कौर चाहल, सुनीता रानी, नंबरदार कश्मीरी लाल, राकेश मेहता, सुरिदरपाल सिंह चाहल, ईओ देसराज, एसओ निशांत जैन, संतोख लाल के अलावा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी