जालंधर में कालसर्प व‌ मांगलिक दोष शांति के लिए महायज्ञ 13 अगस्त को, विश्व मानव कल्याण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट कराएगी कार्यक्रम

राष्ट्रीय संत की उपाधि से अलंकृत पंडित दीनदयाल शास्त्री ने बताया कि सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार होता है। यहीं कारण है कि इस महीने मैं कालसर्प दोष से मुक्ति आसानी से पाई जा सकती है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:42 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:42 PM (IST)
जालंधर में कालसर्प व‌ मांगलिक दोष शांति के लिए महायज्ञ 13 अगस्त को, विश्व मानव कल्याण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट कराएगी कार्यक्रम
राष्ट्रीय संत की उपाधि से अलंकृत पंडित दीनदयाल शास्त्री जानकारी देते हुए।

जागरण संवाददाता, जालंधर। कालसर्प दोष तथा मांगलिक दोष दूर करने के लिए सावन का माह सबसे बेहतर समय है। जिसके चलते विश्व मानव कल्याण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्राचीन श्री गोपीनाथ मंदिर सर्कुलर रोड माई हीरा गेट में विशाल कालसर्प दोष तथा मंगलिक दोष शांति हेतु महायज्ञ का आयोजन 13 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संत की उपाधि से अलंकृत पंडित दीनदयाल शास्त्री ने बताया कि सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार होता है। यहीं कारण है कि इस महीने मैं कालसर्प दोष से मुक्ति आसानी से पाई जा सकती है।

संस्था की तरफ से लोगों की भलाई के लिए उक्त महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राज्य भर से श्रद्धालु शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएंगे। इसके लिए मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ महायज्ञ का दौर चलेगा तो वहीं दूसरी तरफ प्रभु महिमा का निरंतर गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालसर्प दोष के कारण शादी विवाह में अड़चन, कारोबार में बाधा तथा मानसिक रूप से इंसान परेशानियों से घिरा रहता है। ऐसे में कालसर्प दोष होने की संभावना अधिक रहती है। जिससे मुक्ति पाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

दीनदयाल शास्त्री बताते हैं कि संस्थान की तरफ से पिछले कई वर्षों से यह आयोजन करवाया जा रहा है। लिहाजा कोरोना महामारी के चलते इस बार शारीरिक दूरी तथा चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए बाकायदा सेवादार तैनात किए जाएंगे। उन्होंने महायज्ञ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से भी क्रमवार ही आने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े- Army Helicopter Crashes: पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, रणजीत सागर डैम में गिरा, पायलट सहित तीन जवान लापता

यह भी पढ़े-  जालंधर में रायपुर-रसूलपुर के पास बिस्त दोआब नहर से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

chat bot
आपका साथी