मानवता की सेवा को समर्पित है श्री महावीर जैन युवक मंडल : क्रांति जैन

श्री महावीर जैन युवक मंडल के प्रधान क्रांति जैन ने कहा कि संस्था पूरी तरह से मानवता की सेवा को समर्पित है। कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन व दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:55 PM (IST)
मानवता की सेवा को समर्पित है श्री महावीर जैन युवक मंडल : क्रांति जैन
मानवता की सेवा को समर्पित है श्री महावीर जैन युवक मंडल : क्रांति जैन

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री महावीर जैन युवक मंडल के प्रधान क्रांति जैन ने कहा कि संस्था पूरी तरह से मानवता की सेवा को समर्पित है। कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन व दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। संस्था ने अब अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने पर फोकस कर लिया है। संस्था द्वारा श्री महावीर जैन भवन कपूरथला रोड में आयोजित बैठक व फ्री वैक्सीन कैंप में उन्होंने मंडल की गतिविधियों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। कैंप का आगाज महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।

जिला प्रशासन व सेहत विभाग के सहयोग से लगाए गए कैंप के दौरान भवन में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। जहां सभी ने फोटो खिचवाई। वैक्सीन लगवाने वालों को मंडल की तरह से मास्क, सैनिटाइजर, बिस्कुट, जूस, दवाई का पाऊच व एक पौधा भेंट किया गया। युवा श्रेष्ठी मुस्कान जैन ने कहा कि मंडल का हर सदस्य मानवता की सेवा को समर्पित है। इस मौके पर कोरोना को लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करवाने के लिए वालंटियर्स तैनात किए गए थे। संस्था की तरफ से कैंप में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कन्वीनर नृपन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन, उपाध्यक्ष युवाश्रेष्ठी मुस्कान जैन, पंकज जैन, महामंत्री गौरव जैन, मंत्री सनिल जैन, सहमंत्री गौतम जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, सह कोषाध्यक्ष अमन जैन, धार्मिक प्रमुख चितन जैन, सह धार्मिक प्रमुख रोहित जैन, विशाल जैन, परियोजना प्रमुख रिषभ जैन, सह खेल प्रमुख अपन जैन, सह सांस्कृतिक प्रमुख सुगम जैन, गौरव जैन रानी बाग, नेत्रदान प्रमुख निखिल जैन, जलपान प्रमुख भव्य जैन, पुनीत जैन, कार्यकारिणी सदस्य आयुष जैन व हर्षित जैन सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी