धरती पर भगवान के समान हैं गुरु : महामंडलेश्वर

महामंडलेश्वर 1008 महंत गंगा दास ने कहा कि गुरु धरती पर भगवान के समान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:18 PM (IST)
धरती पर भगवान के समान हैं गुरु : महामंडलेश्वर
धरती पर भगवान के समान हैं गुरु : महामंडलेश्वर

जागरण संवाददाता, जालंधर : बावा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर के गद्दीनशीन महामंडलेश्वर 1008 महंत गंगा दास ने कहा कि गुरु धरती पर भगवान के समान हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में एक गुरु ही ऐसा रिश्ता है, जो अपने शिष्य के प्रफुल्लित होने पर प्रसन्न होता है। आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु-शिष्य रिश्ते के बारे में विस्तार के साथ बताया। समारोह का आगाज हवन यज्ञ के साथ हुआ। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल हुए। इसके उपरांत नाम दीक्षा दी गई।

इस मौके पर संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। संस्थान के उत्तराधिकारी महंत केशव दास ने अपने गुरु महंत गंगादास के चरण धोने के बाद पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा गुरु का सम्मान जरूरी है। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर वरुण कुमार, महेश कुमार, धर्मपाल शर्मा, कुलदीप कुमार, नमन वर्मा, रिकू, करण कुमार, जतिन वर्मा, आशीष शर्मा, रोहित कपूर, अभिषेक लूथरा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार जोशी ,अश्वनी कुमार, कुणाल कोहली, जितेंद्र कोहली, विकास वडेरा मौजूद थे।

इसी तरह बाबा मोहन दास आश्रम बाबा मोहन दास नगर के तत्वाधान में जालंधर, जयपुर तथा हरिद्वार में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसका श्रद्धालुओं को लाइव प्रसारण के लिए प्रबंध किया गया था। गद्दीनशीन गुरु मां सोमा देवी ने हवन यज्ञ तथा प्रवचनों के साथ गुरु पूर्णिमा के महत्व से अवगत करवाया। गुरु मां सोमा देवी ने आनलाइन कीर्तन तथा प्रवचन किया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लविद्र वर्मा, उमा ज्योति, सुनीता ज्योति, मुकुट मणि, विक्रम शर्मा, वासु गुप्ता, पंडित राधेश्याम, विजय शर्मा, सुनील मित्तल, हैप्पी गोयल व सुनील सैनी सहित सदस्य मौजूद थे।

वहीं, महार्षि वेद विज्ञान विषय, विद्यापीठम महर्षि शक्ति पीठ प्रोजेक्ट के तहत श्री देवी तलाब मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिला प्रभारी पवनीश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की गई। जिसमें जिले भर से पहुंचे श्रद्धालु तथा संस्था के सदस्यों ने आहुतियां दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंसान को ज्ञान की राह गुरुद्वारा ही प्राप्त होती है। इस अवसर पर विजय पांडे, उदयराम, चैतन्य किशोर, लवकेश, मनीष तिवारी, रूपेश, नरेश, श्रीकांत, आशीष, राजू मिश्रा, अशोक पांडे, रवि प्रताप व चंदन कुमार सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी