जालंधर में छह दशक पुराना है बस्ती गुजां में मां भगवती मंदिर, आश्रम बावा लाल दयाल में है स्थित

मां भगवती मंदिर दिलबाग नगर में आश्रम बावा लाल दयाल में स्थित है। आश्रम में गद्दीनशीन 1008 महंत गंगादास धर्म का प्रचार कर रहे हैं। सिटी रेलवे स्टेशन या फिर बस स्टैंड से यहां पर पहुंचने के लिए फुटबाल चौक तक आसानी से वाहन उपलब्ध रहते हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:45 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:45 AM (IST)
जालंधर में छह दशक पुराना है बस्ती गुजां में मां भगवती मंदिर, आश्रम बावा लाल दयाल में है स्थित
जालंधर में छह दशक पुराना बस्ती गुजां में मां भगवती मंदिर।

जागरण संवाददाता, जालंधर। मां भगवती मंदिर दिलबाग नगर में आश्रम बावा लाल दयाल में स्थित है। आश्रम में गद्दीनशीन 1008 महंत गंगादास धर्म का प्रचार कर रहे हैं। सिटी रेलवे स्टेशन या फिर बस स्टैंड से यहां पर पहुंचने के लिए फुटबाल चौक तक आसानी से वाहन उपलब्ध रहते हैं। वहां से थ्री व्हीलर से बस्ती गुजां में प्रवेश करते ही दिलबाग नगर स्थित है मंदिर।

इतिहास

मंदिर का इतिहास छह दशक पुराना है। शुरुआत में यहां पर केवल बावा लाल जी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करवाई गई थी। इसके बाद यहां पर मां भगवती मंदिर का निर्माण करवाया गया। आसपास की घनी आबादी वाली कालोनियों के लोग तमाम पर्व व त्योहार यहां पर आकर मनाते हैं।

नवरात्र की तैयारियां

नवरात्र को लेकर मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाती हैं। इसके तहत मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों के बारे में गद्दीनशीन महंत गंगादास द्वारा विस्तार के साथ जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही नवरात्र के दौरान देवी मां की पूजा अर्चना के महत्व का ज्ञान भी दिया जाता है।

चैत्र व शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा स्तुति का सामूहिक उच्चारण किया जाता है। इसके लिए जेपी नगर, बस्ती गुजां, दिलबाग नगर, शास्त्री नगर सहित आसपास की कालोनियों से तड़के ही भक्त मंदिर में मां दुर्गा स्तुति का पाठ करते हैं। यहां व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से इंतजाम किया जाता है।

महंत केशव दास, आश्रम के उत्तराधिकारी।

एलकोन पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत अभियाना के तहत रैली निकाली

एलकोन पब्लिक स्कूल काला बकरा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। रैली की अगुआई स्कूल प्रमुख डीएन दास ने की। इसमें स्कूल के छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत से संबंधित नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया। स्कूल चेयरमैन परमजीत ने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को घर-घर पहुंचाने के लिए हम सभी को अपने घरों से सफाई की शुरुआत करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी