Jalandhar Today 9th October 2021: गीता मंदिर में डेढ़ साल बाद गूंजेगे मां भगवती के जयघोष, जानें शहर में और क्या है खास

कोरोना महामारी के चलते गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन में डेढ़ साल के बाद मां भगवती के जयघोष लगातार दूसरे दिन गूंजेगे। शनिवार को मंदिर में रात आठ बजे होने वाली भजन संध्या में गौरव चतरथ विशेष रूप से हाजिरी लगाएंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:37 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:37 AM (IST)
Jalandhar Today 9th October 2021: गीता मंदिर में डेढ़ साल बाद गूंजेगे मां भगवती के जयघोष,  जानें शहर में और क्या है खास
गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन में मां भगवती के जयघोष लगातार दूसरे दिन गूंजेगे। (सांकेतिक तस्वीर)

जांगरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 9th October 2021: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काॅम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 9 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

गीता मंदिर में भजन संध्या आज

कोरोना महामारी के चलते गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन में डेढ़ साल के बाद मां भगवती के जयघोष लगातार दूसरे दिन गूंजेगे। शनिवार को मंदिर में रात आठ बजे होने वाली भजन संध्या में गौरव चतरथ विशेष रूप से हाजिरी लगाएंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश अग्रवाल तथा समाज सेवक अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर प्रांगण में भजन संध्या करवाई जा रही है। जिसमें चेहरे पर मास्क तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने को सुनिश्चित किया गया है।

- शहर में कई जगह वैक्सीनेशन कैंप

- कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इससे पूर्व सुबह 8 बजे से तक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए टोकन दिया जाएगा। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा। वहीं सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

प्राचीन हनुमान मंदिर में भजन संध्या

- प्राचीन हनुमान मंदिर हवन यज्ञ भजन संध्या शाम 7 बजे से। इसकाे लेकर पिछले कई दिन से भक्ताें की तरफ से तैयारियां चल रही थी।

- रामलीला का मंचन

मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में रामलीला का मंचन रात 9:00 बजे से होगा। इस दाैरान लाेगाें का उत्साह देखते ही बनेगा। इसके साथ ही नवयुवक रामलीला कमेटी सोढ़ल रोड की तरफ से रामलीला का मंचन रात 10 बजे से होगा। उधर, जय महावीर क्लब बस्ती शेख की तरफ से रामलीला का मंचन है रात 9 बजे से हाेगा।

chat bot
आपका साथी