जालंधर में मां बगलामुखी हवन करवाया, स्वामी सिकंदर महाराज बोले- हवन यज्ञ में भाग लेने से संवर जाता है मनुष्य का जीवन

जालंधर में दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में बैठे भक्तजनों ने मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप करते हुए आहुतियां डाली। इस मौके गुरु मां नीरज रतन सिकंदर जी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 02:43 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 02:43 PM (IST)
जालंधर में मां बगलामुखी हवन करवाया, स्वामी सिकंदर महाराज बोले- हवन यज्ञ में भाग लेने से संवर जाता है मनुष्य का जीवन
जालंधर में मां बगलामुखी हवन यज्ञ में आहुतियां डालते हुए श्रद्धालु।

जागरण संवाददाता, जालंधर। अखिल भारतीय दुर्गा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर महाराज के पावन सानिध्य में आज प्राचीन शिव मंदिर, नजदीक दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में बैठे भक्तजनों ने मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप करते हुए आहुतियां डाली। इस मौके गुरु मां नीरज रतन सिकंदर जी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। हवन यज्ञ के दौरान फिजिकल डिस्टेंस एवं सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। इस अवसर पर श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर महाराज ने कहा कि हवन यज्ञ में भाग लेने से मनुष्य का जीवन संवर जाता है। वह बुरे कर्म छोड़कर नेकी की राह पर चल पड़ता है। हवन यज्ञ करने से मानव अपने साथ-साथ परिवार एवं समाज का भी कल्याण करता है।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हवन यज्ञ करने वाला व्यक्ति ही सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त करता है। हवन यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री स्वामी जी ने कहा कि अकेले प्रार्थना करने से हो सकता है कि परमात्मा कुछ देर में सुने, लेकिन जब एक साथ कई हाथ जुड़कर हवन करते हुए प्रार्थना करते हैं तो परमात्मा को सुनना ही पड़ता है। इसलिए हवन यज्ञ  विशेष महत्व रखते हैं। इस अवसर पर पंडित चक्रधर सहित कृष्ण बब्बर, अनिल महाजन, राम प्रकाश, वैभव शर्मा, राकेश महाजन, विशाल शर्मा, रिया शर्मा, पूजा शर्मा, अंजू शर्मा, शंकर दास, विनी वोहरा, मोहित जैन, अश्विनी यादव, आरूष यादव, अमित गुप्ता, राजू श्याम चौरासी, लाडी ,मोहित गांधी, दीपिका शर्मा, मोनू मेहता, सुनील शर्मा, चन्दर अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा, राधा अरोड़ा आदि मां भक्तों ने भी यज्ञशाला में आहुतियां देकर मां बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी