जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुआ यज्ञ, नवनीत बोले- समाज के प्रति रखें परोपकार की भावना

जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। संस्थान की तरफ से आयोजित यज्ञ के दौरान नवजीत ने इंसान के जीवन का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार के साथ बताया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 11:39 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 11:39 AM (IST)
जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुआ यज्ञ, नवनीत बोले- समाज के प्रति रखें परोपकार की भावना
जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हवन यज्ञ हुआ।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी नजदीक लंबा पिंड चौक होशियारपुर के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि समाज के प्रति परोपकार की भावना रखनी चाहिए। इंसान का जन्म परिवार व समाज की सेवा के लिए हुआ है। समाज कल्याण करने वाले का कल्याण भगवान स्वयं करते हैं। संस्थान की तरफ से आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने इंसान के जीवन का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार के साथ बताया। हवन यज्ञ का आगाज पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिंटू शर्मा द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, श्री गौरी, गणेश व कुंभ पूजन के साथ हुआ। जिसमें समीर कपूर परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। भारद्वाज ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म व निष्काम साधना है। जो इंसान दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करते है, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री कंठ जज, एडवोकेट राज कुमार, राकेश प्रभाकर, विवेक शर्मा, मुनीश शर्मा, रोहित बहल, मुनीश शर्मा, मुकेश चौधरी, मधुकर कत्याल, मोहित बहल, राजेन्द्र कत्याल, अभिलक्षय चुघ, अशोक शर्मा, सुरेंद्र, राजेश मेहता, दिलीप कुमार, नीटू, साहिल, मनोज चढ्ढा, दिशांत, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, विनोद खन्ना, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, दिनेश चौधरी, पंकज, मानव शर्मा व दीपक सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी