जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुमोहर सिटी में करवाया हवन यज्ञ, नवनीत बोले- कर्मों का फल इंसान को अवश्य मिलता है

जालंधर में मां बगलामुखी धाम नजदीक लंबा पिंड चौक स्थित गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर जीवन कृतार्थ किया। मुख्य यजमान मधुकर व अभिलक्षय चुघ ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:43 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:43 AM (IST)
जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुमोहर सिटी में करवाया हवन यज्ञ, नवनीत बोले- कर्मों का फल इंसान को अवश्य मिलता है
जालंधर में मां बगलामुखी धाम गुमोहर सिटी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मां बगलामुखी धाम नजदीक लंबा पिंड चौक स्थित गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन वीरवार को हुआ। संस्था के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ का आगाज पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिंटू शर्मा ने नवग्रह, श्री गौरी, गणेश, कुंभ पूजन व मां बगलामुखी के निमित्त माला जाप के साथ किया। जिसमें जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर जीवन कृतार्थ किया।

इसके उपरांत मुख्य यजमान मधुकर व अभिलक्षय चुघ ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि इंसान को कर्मों का फल अवश्य मिलता है। जब भी किसी कर्म को अंजाम दे तो उसके फल को जरूर जान लें। पाप को जितना छुपाया जाता है, उतना ही वह बढ़ता है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु की शरण में ही व्यक्तित्व विकास का गुर प्राप्त होता है। शास्त्र पढ़ने से ज्ञान तर्क, वितर्क, लेखन शैली में निपुणता हासिल की जा सकती है। लेकिन, गुरु की शरण में जाकर अपना जीवन सार्थक बनाया जा सकता है। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने मां की महिमा का गुणगान किया।

मुख्य यजमानों को सम्मानित किया गया। वहीं, आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राज कुमार, राकेश प्रभाकर, विवेक शर्मा, रमाकांत शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, मोहित बहल, राजिंदर कत्याल, जसविंदर सिंह, गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, दिनेश चौधरी, पंकज, मानव शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी