Jalandhar Today 2nd September 2021 : जालंधर में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या है आज

जालंधर में मां बगलामुखी की धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से होगा। वहीं प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:34 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:34 AM (IST)
Jalandhar Today 2nd September 2021 : जालंधर में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या है आज
जालंधर में आज मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 2 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

मां बगलामुखी हवन यज्ञ

- मां बगलामुखी की धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से होगा।

- प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

- प्राचीन हनुमान मंदिर हवन यज्ञ भजन संध्या शाम 7 बजे से।

आज होगी शहर के विकास पर चर्चा

शहर के विकास को लेकर एफएंडसीसी की बैठक बुधवार को दोपहर 3.30 बजे निगम के कांफ्रेंस हाल में होगी। जिसमें शहर के विकास व करने तथा पहले से चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के कई अधिकारी शामिल होंगे।

वैक्सीन कैंप

- अपाहिज आश्रम में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से

- सिविल अस्पताल में कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा।

- सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय गुरमति समागम करवाया

400 साला प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा दशमेश दरबार भोगपुर में दो दिवसीय गुरमति समागम श्रद्धापूर्वक करवाया गया। तीसरे दिन मिसल शहीदां तरना दल हरीयां बेलां (चलदा वहीर) की निहंग सिंह फौजों ने पुरातन रिवायतों के अनुसार गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर में महल्ला सजाया। इस मौके पर घोड़ों पर हार-श्रृंगार कर गुरु की लाडली निहंग सिंह फौजों ने गतके के जौहर दिखाए। यहां प्रधान भाई तरलोक सिंह, महासचिव कुलदीप सिंह पाबला, अमृतपाल सिंह खरल कलां, भाई सुच्चा सिंह, सूबेदार मेजर सोहन सिंह, निर्मल सिंह जंडीर, दिलबीर सिंह, भाई जो¨गदर सिंह, गगनदीप सिंह, गुर¨वदर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी