भौतिकवादी सोच इंसान की परेशानियों का कारण : भारद्वाज

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि भौतिकवादी सोच ही इंसान की परेशानियों का प्रमुख कारण है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:18 PM (IST)
भौतिकवादी सोच इंसान की परेशानियों का कारण : भारद्वाज
भौतिकवादी सोच इंसान की परेशानियों का कारण : भारद्वाज

जागरण संवाददाता, जालंधर : मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि भौतिकवादी सोच ही इंसान की परेशानियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान की सोच त्याग व प्रेम की होगी तो हर तरह की दिक्कत खुद ही दूर हो जाएगी। संस्थान द्वारा वीरवार को आयोजित मां बगलामुखी हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने इंसान को आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। हवन यज्ञ का आगाज पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिटू शर्मा द्वारा नवग्रह, पंचोपचार व गौरी, गणेश पूजन के साथ हुआ। इसमें समीर कपूर परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

नवजीत भारद्वाज ने लोगों को भक्ति का मार्ग अपनाकर अपना जीवन सफल बनाने की अपील की। संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। आरती पूजा के उपरांत भंडारा लगाया गया। इस मौके पर मधुकर, विक्रांत शर्मा, विक्रम भसीन, रमाकांत शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश चौधरी, राजेंद्र कत्याल, अभिलक्ष्य चुघ, अशोक शर्मा, गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, मानवी भार्गव, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिस, दिनेश चौधरी, पंकज, पप्पू, दीपक सहित श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी