एलकेसी ने मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस

जालंधर के लायलपुर खालसा कालेज (एलकेसी) ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया और पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:35 PM (IST)
एलकेसी ने मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस
एलकेसी ने मनाया पर्यावरण संरक्षण दिवस

जासं, जालंधर : लायलपुर खालसा कालेज (एलकेसी) ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया। प्रिसिपल डा. गुरपिदर सिंह समरा की अध्यक्षता में पर्यावरण संभाल मुहिम के तहत कैंपस में पौधे लगाए गए।

उन्होंने कहा कि जलवायु में निरंतर बदलाव आ रहा है। इससे धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। इसका हल अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही किया जा सकता है। मौजूदा समय में देश में कम से कम 150 करोड़ पेड़ लगाने की जरूरत है। तभी पेड़ों की बदौलत वातावरण, धरती और जीवन को बचाया जा सकता है।

सेंट सोल्जर ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलाई

सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया। इसके तहत अध्यापकों और शिक्षकों ने पौधारोपण किया।

वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि वृक्ष ही मनुष्य जीवन का आधार हैं। यह मनुष्य की हजारों जरूरतों को पूरा करते हैं। पेड़-पौधे न हों तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है। इसलिए धरती को बचाने, पर्यावरण शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं। उन्होंने संस्था के सभी विद्यार्थियों को पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि वृक्ष ही मनुष्य जीवन का आधार हैं। यह मनुष्य की हजारों जरूरतों को पूरा करते हैं। पेड़-पौधे न हों तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है। इसलिए धरती को बचाने, पर्यावरण शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं। उन्होंने संस्था के सभी विद्यार्थियों को पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी