एलपीयू के विद्यार्थी को मिलेगा विजनरी लीडर अवार्ड

एलपीयू में बांग्लादेश के छात्र सम्माम इन सहादत को विजनरी लीडर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:05 PM (IST)
एलपीयू के विद्यार्थी को मिलेगा विजनरी लीडर अवार्ड
एलपीयू के विद्यार्थी को मिलेगा विजनरी लीडर अवार्ड

जासं, जालंधर : एलपीयू में बांग्लादेश के छात्र सम्माम इन सहादत को विजनरी लीडर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह इसी वर्ष आंध्र प्रदेश के सीयूटीएम संस्थान में जून को होगा। सम्माम को सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को बढ़ावा देने और भारत को एक सच्ची महाशक्ति बनाने में योगदान देने के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति इस पुरस्कार की श्रेणी के तहत नामित किया गया। हर साल 'आइएसआइइ इंडिया' की तरफ से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। चांसलर अशोक मित्तल ने बताया कि सम्माम वर्तमान युग में युवा समाज का एक नया चेहरा है। कुछ दिन पहले उन्हें यूथ एक्शन फार बेटर व‌र्ल्ड में उनके सराहनीय कार्य के लिए सबसे आकांक्षी युवा कार्यकर्ता और वैश्विक युवा नेता के रूप में भी घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में सम्माम ने सबसे बड़ी संख्या में 90 से अधिक क्रियाओं और गतिविधियों में भाग लिया है। वे सितंबर में अमेरिका के न्यूयार्क में वैश्विक नेता के रूप में 32 से अधिक देशों के चुने हुए 250 से अधिक युवाओं का नेतृत्व करेंगे।

chat bot
आपका साथी