यह देश भगवान राम का, उनके मंदिर निर्माण में सहयोग का मौका मिलना सौभाग्य की बात : जनार्दन झा

जालंधर के भीम नगर काजी मंडी दौलत पुरी इलाके में बस्ती प्रमुख जनार्दन झा की अध्यक्षता में विशाल संध्या फेरी निकाली गई। इस दौरान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जन-जन को जागरूक किया गया ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 03:57 PM (IST)
यह देश भगवान राम का, उनके मंदिर निर्माण में सहयोग का मौका मिलना सौभाग्य की बात : जनार्दन झा
संध्या फेरी श्री राम मंदिर से चलकर इलाके की परिक्रमा करके मंदिर प्रांगण क्षेत्र में समाप्त हुई।

जालंधर , जेएनएन। अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर जन-जन को जागरूक कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित बनाने के लक्ष्य से जालंधर के भीम नगर, काजी मंडी, दौलत पुरी इलाके में बस्ती प्रमुख जनार्दन झा की अध्यक्षता में विशाल संध्या फेरी निकाली गई। इस दौरान राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे, जय श्री राम, जय कारा वीर बजरंगे-हर हर महादेव के जयघोष से गूंजती हुई संध्या फेरी श्री राम मंदिर से चलकर इलाके की परिक्रमा करके मंदिर प्रांगण क्षेत्र में समापन हुई।

इस संध्या फेरी कार्यक्रम का शुभारंभ गुरदेव सिंहदेबी, अशोक कुमार, किशन लाल शर्मा, जनार्दन झा, संजीव शर्मा, बोबीन शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। जनार्दन झा ने कहा की हम बहुत खुश किस्मत लोग हैं जो अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण ग्रंथ लिखकर पूरी दुनिया को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी का आदर्श चरित्र दर्शाया। इतना ही नहीं गुरु नानक देव जी भी अयोध्या गए थे। अयोध्या में पवित्र गुरुद्वारा साहिब भी उपस्थित है। इसलिए प्रभु राम सभी के हैं। उन्होंने कहा कि यह देश भगवान राम का है।

इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा राम मंदिर निर्माण को लेकर देश के हर बच्चे, बजुर्ग, नौजवान, व्यापारी एवं हर वर्ग के लोगों में भारी उत्साह है। जो तन, मन, धन से मंदिर निर्माण में सहयोग करने को उत्सुक है। इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा इस ईश्वरीय कार्य को पूरा करने एवं जन-जन को जागरूक करने के लिए सब रामभक्त अग्रेसर होकर कार्य करने में जुट गए हैं। इस मौके पर सजीव शर्मा, बोबीन शर्मा, वरिंदर शर्मा, परमिंदर कोहली, राजिंदर शर्मा, सरवन कुमार, राजीव तिवारी, राजीव शर्मा, सुमन, सुरेशा सक्सेना, कश्मीरा सिंह व अन्य राम भक्त उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी