फैक्ट्री से लौट रहे श्रमिक पर लुटेरों ने किया हमला, चाकू मारकर नगदी लूटी

बस्ती पीरदाद में बाइक सवार लुटेरों ने फैक्ट्री से लौट रहे श्रमिक पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:45 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:45 AM (IST)
फैक्ट्री से लौट रहे श्रमिक पर लुटेरों ने किया हमला, चाकू मारकर नगदी लूटी
फैक्ट्री से लौट रहे श्रमिक पर लुटेरों ने किया हमला, चाकू मारकर नगदी लूटी

संवाद सहयोगी, जालंधर : बस्ती पीरदाद में बाइक सवार लुटेरों ने फैक्ट्री से लौट रहे श्रमिक पर हमला कर दिया। उसे चाकू मारकर उसके पास पड़ी करीब दो हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल घायल अहमद ने बताया कि वह बस्ती पीरदाद के पास एक फैक्ट्री में काम करता है। देर रात 12 बजे काम खत्म करके घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरे आए और उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लुटेरे उससे दो हजार रुपये छीनकर ले गए। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी