सुनीता खन्ना बनी लायंस क्लब ईस्ट की अध्यक्ष, जसकीरत होंगे सचिव

जागरण संवाददाता जालंधर लायंस क्लब 321डी के पूर्व उप गवर्नर प्रिस वर्मा की अध्यक्षता में चुनावी बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:44 AM (IST)
सुनीता खन्ना बनी लायंस क्लब ईस्ट की अध्यक्ष, जसकीरत होंगे सचिव
सुनीता खन्ना बनी लायंस क्लब ईस्ट की अध्यक्ष, जसकीरत होंगे सचिव

जागरण संवाददाता, जालंधर

लायंस क्लब 321डी के पूर्व उप गवर्नर प्रिस वर्मा की अध्यक्षता में चुनावी बैठक हुई। इस दौरान लायंस क्लब ईस्ट ने वर्ष 2020-21 के लिए नई टीम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए सुनीता खन्ना का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने अपनी मुहर लगा दी।

प्रिस वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर क्लब की तरफ से कई सेमिनार करवाए गए हैं। महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी समय-समय पर प्रयास किए जाते हैं। महिला सशक्तिकरण के तहत पहले भी अमरजीत कौर क्लब की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सुनीता खन्ना ने इस वर्ष अधिक से अधिक सर्विस प्रोजेक्ट करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें जसकीरत सिंह को सचिव, शशि खन्ना को कैशियर व कपिल जैन को संपर्क अधिकारी बनाया गया। डॉ. विनय धीर, हर्षवर्धन शर्मा, रमन नेगी, सुखदेव गोयल व सरबजीत सिंह रंधावा मौजूद थे।

---------------- एनके महेन्द्रू बने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के संस्थापक अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जालंधर

भारतीय संस्कृति पर आधारित एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 126ए में शुरू किए गए नए क्लब की कमेटी की घोषणा कर दी गई है। एनके महेन्द्रू को संस्थापक प्रधान बनाया गया है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जतिदंर सिंह कुंदी, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जीएस जज, वीडीजी वन हेमंत शर्मा, वीडीजी-दो एमपी सिंह बिनाका की अध्यक्षता में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसके तहत एससी शर्मा को वरिष्ठ उप-प्रधान, विनोद कुमार कौल को सचिव, एमएल गुप्ता कोषाध्यक्ष व दिलबाग सिंह जौहल को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया।

डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी प्लानिग जीडी कुंद्रा व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आर्टिफिशियल लिमव्स कुलविंदर फुल्ल ने समारोह का संचालन किया। एनके महेन्द्रू ने इस वर्ष अधिक से अधिक सर्विस प्रोजेक्ट करने का विश्वास दिलाया। जीडी कुन्द्रा ने क्लब की गतिविधियों को सराहा। जीडी कुन्द्रा व जेएस कुंदी ने क्लब के उद्देश्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। उप-प्रधान हर्षवर्धन शर्मा, एफसी सभ्रवाल, आरसी गुलाटी, विजय शर्मा, विजय कपूर, सोमदत्त तांगड़ी, एचआर मल्होत्रा, समीर पुरी, गुलजारी लाल गुप्ता, विजय अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, संजीव गंभीर, गुलशन कपूर, लोकेश बजाज, बलविदर चोपड़ा, नरेश नरुला, केवल शर्मा, एनके ग्रोवर व जगन्नाथ सैनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी