LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: शहर में कोरोना के 10 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 288 हुई

Jalandhar Coronavirus News LIVE Update सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 361 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 367 की रिपोर्ट निगेटिव आई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:01 PM (IST)
LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: शहर में कोरोना के 10 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 288 हुई
LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: शहर में कोरोना के 10 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 288 हुई

जालंधर, जेएनएन। शहर में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर में 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 288 तक जा पहुंचा है। नए मरीजों में रोज गार्डन निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और 33 साल का शख्स, मॉडस हाउस में 8 साल का बच्चा, 5 साल की बच्ची, 43 साल की महिला, 52 साल की महिला, टैगोर नगर की 13 साल लड़की और 34  साल की महिला, बस्ती गुजां में 62 साल महिला और  न्यू ग्रीन पार्क निवासी 23 साल की महिला शामिल है।

इससे पहले शुक्रवार को दस लोग संक्रमित पाए गए। इसी बीच एक कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, एक मरीज को सिविल अस्पताल से छुट्टी देकर होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। दस मरीजों में से दो महिलाएं कपूरथला की हैं। वहीं कोरोना ने शहर के चार नए इलाकों शिव नगर, गांव आलोवाल, शिवराजगढ़ तथा न्यू सुराज गंज में अपने पैर पसारे हैं। यहां एक एक मरीज संक्रमित पाया गया। इनके कारण का भी पता नहीं चल पाया है। वहीं, दो मरीज नकोदर रोड स्थित लवली सेनेटरी स्टोर के मुलाजिम हैं। उनके परिवार तथा स्टाफ के पहले ही दस कोरोना पॉजिटिव पाए चुके हैं। 55 साल की महिला तथा 70 साल का पुरुष स्थानीय अस्पताल में ऑपरेशन करवाने आए थे और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सेहत विभाग ने अस्पताल को सैनिटाइज करने को कहा है।

इसके अलावा बस्ती बावा खेल व न्यू अमर नगर निवासी दो महिलाएं सिविल अस्पताल के पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुईं। सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 361 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 367 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 681 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोरोना की संदिग्ध महिला की मौत, संस्कार को लेकर श्मशानघाट ने जताई अपत्ति

जालंधर : जगतपुरा मोहल्ला निवासी करीब 92 साल की बुजुर्ग महिला की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वह तीन दिन से दिल की बीमारी से जूझ रही थी। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल लिया जा चुका है और उसकी रिपोर्ट आना बाकी है। शाम को शव शवगृह में रखवा दिया गया रिपोर्ट आने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, जब परिवार वाले किशनपुरा स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार करने के लिए पूछने गए और कहा कि वह पीपीई किटें पहनकर अंतिम संस्कार कर देंगे तो अंतिम स्थान स्वर्ग आश्रम के ट्रस्टी तरसेम कपूर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो डॉक्टरों की टीम के साथ पीपीई किटें डालकर अंतिम संस्कार किया जा सकता है। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो वह डॉक्टर से लिखवाकर ले आएं, अंतिम संस्कार करने दिया जाएगा।

ये मिले संक्रमित
55 साल महिला शिव नगर सोढल रोड
70 साल पुरुष  लाजपत नगर
33 साल महिला गांव आलोवाल
35 साल पुरुष भार्गव कैंप
55 साल महिला राज नगर बस्ती बावा खेल
35 साल महिला न्यू अमर नगर
29 साल महिला शिवराज गढ़ नजदीक पंजपीर
27 साल पुरुष न्यू सुराजगंज
59 साल महिला शेखपुरा कपूरथला
68 साल महिला बेगोवाल कपूरथला

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी