Live Jalandhar Coronavirus Update: बढ़ रहा है Corona का प्रकोप, जालंधर में मिले 42 नए केस

Live Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में काेराेना के लगातार बढ़ते केसाें से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। बुधवार को 97 मामलों के बाद वीरवार को 42 और केस मिले हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 04:45 PM (IST)
Live Jalandhar Coronavirus Update: बढ़ रहा है Corona का प्रकोप, जालंधर में मिले 42 नए केस
Live Jalandhar Coronavirus Update: बढ़ रहा है Corona का प्रकोप, जालंधर में मिले 42 नए केस

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। वीरवार को जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके विवरण का इंतजार किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1475 हो गई है। जिले में 31 मौतें हो चुकी है। मरीज शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों के हैं। राहत की बात यह है कि 372 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।

इससे पहले, बुधवार को कोरोना ने जिले में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। पहली बार एक ही दिन में 97 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पहले से संक्रमित पाए गए एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल की पत्नी (कैंब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल), बेटी, घर का रसोईया तथा उनके साथ रहने वाले दो पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। यही नहीं आरटीए दफ्तर के भी एक साथ आठ मुलाजिम तथा फिल्लोर के डीएसपी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

 इसी तरह कोरोना पॉजिटिव पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के संपर्क में आने से उनके सुरक्षा कर्मी व स्टाफ के छह सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में मरीजों की संख्या 1433 तथा मरने वालों की 31 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य केंद्रों से 28 मरीजों को छुट्टी कर घर में आइसोलेशन के लिए भेजा गया है।

जाना था दुबई पहुंचे आइसोलेट सेंटर

कोरोना वायरस ने बुधवार को अवतार नगर की गली नंबर तीन के रहने वाले एक युवक, उसकी पत्नी और आठ साल की बेटी को भी अपनी चपेट में लिया है। युवक मार्च महीने में परिवार के साथ दुबई से भारत एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसके बाद लॉक डाउन लगने से परिवार वापस नहीं जा सका। बुधवार रात को अमृतसर से उनकी दुबई की फ्लाईट थी। इसके 72 घंटे के भीतर कोरोना रिपोर्ट के लिए युवक ने पत्नी, बेटी के साथ सीएमसी लुधियाना टेस्ट करवाया और वे पॉजिटिव पाए गए। सेहत विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है।

आइटीबीपी के छह जवानों समेत 11 पाजिटिव

करतारपुर। करतारपुर में एक साथ 11 लोग पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस इमली वाले मोहल्ले में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवार के चार लोग संक्रमित मिले। इनमें एक महिला भी शामिल है। अब मोहल्ले को सील किया जाएगा। बारादरी बाजार का एक व्यक्ति और आइटीबीपी के छह जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी