LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: शाम को 12 सहित दिन में 17 केस मिले

जिले में कोरोना के मरीज कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन में कोरोना ने नौवां शतक पूरा कर लिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:36 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:04 PM (IST)
LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: शाम को 12 सहित दिन में 17 केस मिले
LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: शाम को 12 सहित दिन में 17 केस मिले

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को कोरोना के 17 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में मरीजों का कुल आंकड़ा 917 तक जा पहुंचा है। नए मरीजों में हाल ही में पॉजिटिव पाए गए अटवाल हाउस कॉलोनी के प्रसिद्ध वकील की दोनों बेटियों को भी कोरोना वायरस हो गया है। उन दोनों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। घर के एक 16 साल के नौकर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जालंधर के आदमपुर और भार्गव कैंप में एक-एक कोरोना मरीज मिला है।

रविवार को एक साथ 73 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। यह दूसरी बार है जब एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में लोग जिले में संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 18 जून को 78 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जिले में कोरोना के मरीज कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन में कोरोना ने नौवां शतक पूरा कर लिया है।

रविवार को जो 73 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें लोहियां में जूस बेचने वाला तथा मखदूमपुरा में चार परिवारों के 17 लोग तथा 16 सेना के जवान भी शामिल हैं। 16 जवान सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा कोरोना का शिकार होने वालों में 12 बच्चे तथा छह एनआरआइ भी शामिल है। 73 मरीजों में दो राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, डीएमसी लुधियाना में दाखिल जालंधर के दो मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई। वहीं 15 लोगों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर रवाना किया गया।

पिछले दिनों मखदूमपुरा में एक मरीज पॉजिटिव आने पर रविवार को उसके संपर्क में आने वाले चार घरों के 17 लोगों को चपेट में ले लिया। इलाके में मरीजों की बढ़ी तादाद को लेकर लोगों में तनाव का माहौल है। वहीं, जिला प्रशासन ने इसे माइक्रो कंटेंनमेंट जोन में तबदील करने का फैसला किया है। यही नहीं मेरिटोरियस स्कूल के स्टाफ का सदस्य भी संक्रमित पाया गया है। जो इन दिनों कोविड केयर सेंटर में सेवाएं मुहैया करवा रहा है। इसके अलावा पिम्स में तैनात दो महिला स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाई गई हैं।

सेहत विभाग के नोडल अफसर डॉ.. टीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आए मरीजों में 47 पुराने मरीजों के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। 24 मरीजों के कारण ढूंढे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को 259 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 418 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि 731 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।


रविवार को पॉजिटिव आए

बच्चे 12
पुरुष 45
महिलाएं 16

रविवार को इन इलाकों में आए केस
मखदूमपुरा 17
सेना के जवान 16
छोटा अली मुहल्ला 01
गदई पुर 01
लूरमहल 03
जमशेर 01
करतारपुर 02
लोहिया खास 02
दादा कालोनी 01
सूच्ची ङ्क्षपड 01
माडल हाउस 03
बंडाला 01
मिट्ठू बस्ती 01
न्यू दयोल नगर 01
पिम्स 02
कोट पक्षिया 01
न्यू देवी ताला 02
गुलाबदेवी रोड़ 01
अजीत नगर 01
बस्ती बावा खेल 02
काजी मुहल्ला 01
जांलधर कैंट 01
झुनझुन राजस्थान 01
डमटर 01
भोगपुर 01
सूर्य एंक्लेव 01
मिट्ठापुर 01
जालंधर 03
डीएमसी लुधियाना 02

chat bot
आपका साथी