त्योहारी सीजन को लेकर प्रदर्शनी 31 से

लिटिल इंडिया त्योहार बाजार प्रदर्शनी 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक होटल शंगरीला में लगाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:47 PM (IST)
त्योहारी सीजन को लेकर प्रदर्शनी 31 से
त्योहारी सीजन को लेकर प्रदर्शनी 31 से

जालंधर (वि): त्योहारी सीजन को लेकर 'लिटिल इंडिया त्योहार बाजार' प्रदर्शनी 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक होटल शंगरीला में लगाई जाएगी। जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ, जयपुर, बनारस सहित देश के कई राज्यों से कारोबारी स्टाल लगाएंगे। जिसमें आभूषण, कपड़े, घर की सजावट का सामान, हर्बल उत्पाद, बेकरी व आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित हर तरह का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश से पहले थर्मल स्कैंनिग व शारीरिक दूरी को अनिवार्य किया गया है। प्रदर्शनी में एक समय में 150 से अधिक लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी