जालंधर में आज नहीं उठा कूड़ा, नगर निगम की एक यूनियन ने वर्कशॉप में लगाया ताला, जानें क्या है कारण

जालंधर में आज कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो पाया है। नगर निगम की एक यूनियन ने वर्कशॉप को ताला लगा दिया है और काम से इनकार कर दिया है। मनीष बाबा के सरंक्षण वाली नगर निगम ड्राइवर यूनियन ने काम बंद कर रखा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:48 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:48 PM (IST)
जालंधर में आज नहीं उठा कूड़ा, नगर निगम की एक यूनियन ने वर्कशॉप में लगाया ताला, जानें क्या है कारण
जालंधर में आज कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो पाया है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो पाया है। नगर निगम की एक यूनियन ने वर्कशॉप को ताला लगा दिया है और काम से इनकार कर दिया है। दूसरी यूनियन जिसके प्रधान देवानंद थापर और उप प्रधान शम्मी लूथर हैं वह काम करने को तैयार हैं लेकिन प्रशासन अभी तक वर्कशॉप का गेट नहीं खुलवा पाया है। नगर निगम में ड्राइवर यूनियनों में भी टकराव पैदा हो गया है। मनीष बाबा के सरंक्षण वाली नगर निगम ड्राइवर यूनियन ने काम बंद कर रखा है और निगम अधिकारियों पर मांगे ना मानने का आरोप लगाया है। वहीं नगर निगम की ड्राइवर एंड टेक्निकल यूनियन काम करने को तैयार है लेकिन नगर निगम वर्कशॉप गेट खोलने पर ही गाड़ियां बाहर निकल पाएंगे।

प्रधान देवानंद थापर ने कहा कि नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को फोन किया है और बताया है कि वह गाड़ियां चलाने के लिए तैयार हैं लेकिन वर्कशॉप का गेट खुलने पर ही बाहर आ सकेंगे। देवानंद पापा ने कहा कि उनका हड़ताल से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि लिफ्टिंग सुबह 6:00 बजे ही शुरू हो जाती है लेकिन सोमवार को 11 बजे तक कूड़े के डंप भरे पड़े थे और कूड़ा सड़कों तक आ पहुंचा था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी