लायंस क्लब जालंधर सेंट्रल ने चलाया दिव्यांग सेवा अभियान

लायंस क्लब जालंधर सेंट्रल की तरफ से दिव्यांग सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जहां गरीब तथा जरूरतमंद दिव्यांगों को फ्री व्हीलचेयर भेंट किए जा रहे हैं वहीं कृत्रिम अंग भी दिए जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:34 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:34 PM (IST)
लायंस क्लब जालंधर सेंट्रल ने चलाया दिव्यांग सेवा अभियान
लायंस क्लब जालंधर सेंट्रल ने चलाया दिव्यांग सेवा अभियान

जागरण संवाददाता, जालंधर : लायंस क्लब जालंधर सेंट्रल की तरफ से दिव्यांग सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जहां गरीब तथा जरूरतमंद दिव्यांगों को फ्री व्हीलचेयर भेंट किए जा रहे हैं, वहीं कृत्रिम अंग भी दिए जाते हैं। इसी क्रम में क्लब की तरफ से जरूरतमंद दिव्यांग को व्हीलचेयर भेंट की गई। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 के पूर्व जिला गवर्नर परमजीत सिंह चावला की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान उक्त सेवा कार्य किया गया।

परमजीत सिंह चावला ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को सेवाएं देना है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्लब की तरफ से ही फ्री मेडिकल कैंप लगाने का दौर भी जारी है। क्लब के प्रधान अरविद सूद ने करवाई जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर परमजीत सिंह चावला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रवि चोपड़ा, योगेश सहगल, आरके चावला, जीएस सिडाना, दमनदीप सिंह चावला, गुरप्रीत सिंह मदान, दिलशेर सिंह, बलराज कुमार व रमेश महाजन सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी