लायंस क्लब ने कॉलेज को सैनिटाइजर व मास्क दिए

समाजसेवा व विकास को समर्पित लायंस क्लब ग्रेटर ने कॉलेज स्टाफ के लिए डीएवी कॉलेज के प्रिसिपल अनूप कुमार वत्स को सैनिटाइजर व मास्क भेंट किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 12:47 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 12:47 AM (IST)
लायंस क्लब ने कॉलेज को सैनिटाइजर व मास्क दिए
लायंस क्लब ने कॉलेज को सैनिटाइजर व मास्क दिए

संवाद सहयोगी, नकोदर : समाजसेवा व विकास को समर्पित लायंस क्लब ग्रेटर ने कॉलेज स्टाफ के लिए डीएवी कॉलेज के प्रिसिपल अनूप कुमार वत्स को सैनिटाइजर व मास्क भेंट किए। क्लब की तरफ से विद्यार्थियों को वजीफा भी दिया गया। इस मौके पर विनय कुमार, प्रबल जोशी, रविदरपाल बत्तरा, राकेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राजन, सुचिदर रिहान, राजेश भल्ला आदि मौजूद थे।

प्रशासन को सौंपी जूस व मिल्क की बोतलें

जालंधर : एफएमसीजी कंपनी आइटीसी ने शनिवार को कंपनी बाग चौक स्थित केंद्रीय वेयर हाउस में 5064 नेचुरल जूस और 17 हजार 610 सनफीस्ट वंडर मिल्क की बोतलें दी। आइटीसी के एरिया मैनेजर विकास शर्मा और डिस्ट्रीब्यूटर पंकज अग्रवाल ने जिला फूड एवं सिविल सप्लाइ कंट्रोलर नरिंदर सिंह को यह सामान सौंपा। उन्होंने कहा कि यह सामान जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।

घरों तक पहुंचाया दूध, फल व सब्जियां

जालंधर : जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से 'मिशन फतेह' के तहत कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लगाए गए लाकडाउन दौरान लोगों के घरों तक 112647 लीटर दूध, 710 किलो पनीर, 10632 किलो दही, 24856 लीटर लस्सी व 365 किलो खीर लोगों के घरों तक पहुंचाई गई। डीसी वरिदर शर्मा की देखरेख में मिल्कफैड व खुराक तथा सिविल सप्लाई विभाग की टीमों द्वारा जिला वासियों के लिए जरूरी चीजों की सप्लाई को यकीनी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोगों को बचाव की जानकारी भी दी गई। लोगों को बताया गया कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है। लोगों को अभी भी जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी